{"_id":"5d75f8148ebc3e0130771387","slug":"typhoon-faxai-storm-hits-tokyo-more-than-900000-homes-have-been-left-without-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान का राजधानी टोकियो में आया शक्तिशाली तूफान, परिवहन और बिजली आपूर्ति बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान का राजधानी टोकियो में आया शक्तिशाली तूफान, परिवहन और बिजली आपूर्ति बंद
Mon, 09 Sep 2019 12:28 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, टोकियो
वर्ल्ड डेस्क, टोकियो
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की राजधानी टोकियो व उसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार को सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ आये शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचायी। तूफान की वजह से हजारों लोगों को उन इलाकों से निकलने की चेतावनी दी गई है। तूफान के कारण बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई और परिवहन व्यवस्था बाधित हो गयी है।
तूफान फैक्शई के दौरान हवाओं की गति 216 किलोमीटर (134 मील) प्रति घंटे तक रही। तूफान ने टोकियो की खाड़ी से गुजरने के बाद राजधानी से पूरब में स्थित चिबा को सुबह चपेट में ले लिया।
जापानी प्रसारक एनएचके ने अपने ट्वीट में बताया कि चिबा और कनगावा इलाकों में करीब 5000 लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने 390000 से अधिक लोगों को आगाह किया है क्योंकि बारिश और हवा का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के अनुसार, लगभग 290000 घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई, जबकि शिजुओका में कम से कम 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए।