फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Typhoon Ampil in Japan Thousands ordered to evacuate railways airlines cancelling services news in hindi

Typhoon Ampil: जापान में चक्रवात एम्पिल के कारण घरों को खाली करने के निर्देश, रेलवे-विमान सेवाएं रद्द

Fri, 16 Aug 2024 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Aug 2024 12:52 PM IST
सार

योकोहामा शहर में भी नोटिस जारी कर स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए गए। शुक्रवार सुबह तक तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवा के कारण हजारों घरों में बिजली गुल हो गई। तूफान को लेकर जारी नोटिस के बाद रेलवे और एयरलाइंस ने सेवाएं रद्द कर दी।

विज्ञापन
Typhoon Ampil in Japan Thousands ordered to evacuate railways airlines cancelling services news in hindi
चक्रवात एम्पिल - फोटो : ANI

विस्तार

जापान में चक्रवात एम्पिल के प्रभाव को देखते हुए टोक्यो के तट के पास रहने वाले कुछ निवासियों को तुरंत घर खाली करने का आदेश दिया गया। शुक्रवार को कुछ लोगों के घरों में बिजली चली गई। चक्रवात अब टोक्यो में तट के पास पहुंच चुका है। संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेटीडब्ल्यूसी) के अनुसार, दो दिनों में चक्रवात एम्पिल अधिक शक्तिशाली हो चुका है। अगले 12 घंटों तक चक्रवात के और तेज होने की आशंका है। जापान के पास से गुजरते हुए यह चक्रवात का असरन चरम पर होगा।
विज्ञापन


घरों को खाली करने के दिए गए निर्देश
चक्रवात को देखते हुए इसुमी के तटीय क्षेत्रों के अधिकारी ने लगभग 17000 घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया। इसी के साथ उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगों से सुरक्षा की तलाश करने का भी आग्रह किया। शुक्रवार देर रात तक इस क्षेत्र में तूफान आने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे-एयरलाइंस की सेवाएं रद्द
योकोहामा शहर में भी नोटिस जारी कर स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए गए। शुक्रवार सुबह तक तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवा के कारण हजारों घरों में बिजली गुल हो गई। तूफान को लेकर जारी नोटिस के बाद रेलवे और एयरलाइंस ने सेवाएं रद्द कर दी। दो प्रमुख एयरलाइंस जापान एयरलाइंस और ऑल निप्पॉन एयरलाइंस ने 500 उड़ाने रद्द कर दीं। चक्रवात एम्पिल के कारण रेलवे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह बुलेट रेल लाइन सेवाएं निलंबित कर दी गई।

मौसम विभाग ने उत्तरी और पूर्वी जापान के लिए भारी बारिश, तेज हवाएं, बांढ़ की स्थिति और भूस्खलन की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने सभी लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और तूफान के प्रभाव के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। चक्रवात का केंद्र तट से थोड़ा दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed