फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two year Old Boy Suffers Brain Bleed After Being Beaten By Drunk Babysitter in US

US: बेबीसिटर ने ही दो वर्षीय बच्चे को पीटा, अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहा मासूम

Tue, 28 Nov 2023 12:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे को छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद उसकी दोस्ट ने उसे फोन किया। इस फोन कॉल के बाद वह सीधे सेंट एंटनी हॉस्पिटल पहुंची, क्योंकि उसे बताया गया कि बच्चा नहाने के बाद बेजान हो गया। 

विज्ञापन
two year Old Boy Suffers Brain Bleed After Being Beaten By Drunk Babysitter in US
Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में एक शराबी बेबीसिटर द्वारा बुरी तरह से पीटे जाने के बाद दो वर्षीय बच्चा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। बच्चे की पहचान जियोवनी रिचर्ड के तौर पर की गई है। बच्चे की मां ने अपनी एक दोस्त मैक्किनले स्लोन हर्नांडेज की निगरानी में बच्चे को छोड़ कर गई थी।
विज्ञापन


नहाने के बाद बेजान हो गया बच्चा
बच्चे का कई ऑपरेशन किया गया है। किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा कि दो साल के बच्चे के साथ क्या हुआ। हालांकि, बेबीसिटर ने कुछ भी मानने से इनकार कर दिया है। बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे को छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद उसकी दोस्ट ने उसे फोन किया। इस फोन कॉल के बाद वह सीधे सेंट एंटनी हॉस्पिटल पहुंची, क्योंकि उसे बताया गया कि बच्चा नहाने के बाद बेजान हो गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने देखा करीबन 50 डॉक्टर मेरे बच्चे को घेरकर खड़े थे। मैं उस कमरे से बाहर निकल गई, क्योंकि मेरे लिए यह दृश्य देखना बहुत कठिन था।' मीडिया के अनुसार दो वर्षीय बच्चे को हवाई जहाज के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया और दिमाग से खून बहने के कारण उसका तुरंत ऑपरेशन किया गया। बच्चे को इंक्यूबेट किया गया है। हाल ही के महीनों में बच्चे का कई अन्य ऑपरेशन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मां ने देखा कि उसके बेटे के सिर और शरीर पर किसी ने जोर लगाकर वार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त हर्नांडेज उनके बच्चे के साथ कई अन्य बच्चों को भी अपने घर में बिना लाइसेंस के चाइल्डकेयर में रखती थी। इस घटना के बाद हर्नांडेज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे फिलहाल $100,000 की जमानत राशि पर रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed