फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two women of Indian origin appointed as judges in New York

अमेरिका : भारतीय मूल की अर्चना और दीपा की न्यूयॉर्क में जज पद पर नियुक्ति

Wed, 08 Jan 2020 02:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 02:26 AM IST
सार

  • अर्चना राव जनवरी 2019 में पहली बार अंतरिम सिविल कोर्ट की न्यायाधीश
  • दीपा आंबेकर पहली बार मई 2018 में अंतरिम सिविल कोर्ट जज बनी थीं

विज्ञापन
Two women of Indian origin appointed as judges in New York
दीपा आंबेकर और अर्चना राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल की दो महिलाओं को न्यूयॉर्क शहर के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स का जज नियुक्त किया गया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने जज अर्चना राव को क्रिमिनल कोर्ट में नियुक्त किया। इसके साथ ही जज दीपा आंबेकर (43) को सिविल कोर्ट में पुनर्नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


अर्चना राव को जनवरी 2019 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह न्यूयॉर्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस में 17 वर्ष तक कार्यरत रही थीं। वह फाइनेंशियल फ्रॉड्स ब्यूरो की प्रमुख भी हैं और वस्सार कॉलेज से स्नातक हैं। उन्होंने फॉर्दम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन


आंबेकर पहली बार मई 2018 में सिविल कोर्ट में अंतरिम जज बनी थीं। वह कमेटी ऑन पब्लिक सेफ्टी (जन सुरक्षा समिति) में वरिष्ठ लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और काउंसेल (सलाहकार) भी रह चुकीं हैं। वह मिशिगन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और रूटर लॉ स्कूल से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेकर ने न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के साथ तीन साल तक सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और सार्वजनिक सुरक्षा समिति के वकील के रूप में कार्य किया है। उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है।

न्यूयॉर्क के मेयर ने विभिन्न न्यायालयों में की 28 जजों की नियुक्ति

मेयर ने फैमिली कोर्ट, क्रिमिनल कोर्ट और सिविल कोर्ट में 28 जजों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की है। मेयर डी ब्लासियो ने कहा, ‘यह नियुक्ति न्यूयॉर्क की जनता को गौरव के साथ नेतृत्व करेगा। वे हमारे न्यायालय की निगरानी के लिए अथक प्रयास करेंगी। उनका काम यह सुनिश्चित करने के लिए अहम होगा कि हम सभी के लिए न्यूयॉर्क एक उचित शहर बना रहे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed