फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two US warships passed through disputed island chain South China Sea

दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप शृंखला के पास से गुजरे अमेरिका के दो युद्धपोत

Mon, 11 Feb 2019 06:15 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 11 Feb 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Two US warships passed through disputed island chain South China Sea
Us warship

दक्षिण चीन सागर में जलक्षेत्र को लेकर चीन के दावों को चुनौती देने के लिए अमेरिका के दो युद्धपोत सोमवार को विवादित द्वीप शृंखला के पास से गुजरे। मीडिया की एक खबर में इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया है। 

विज्ञापन


सीएनएन के मुताबिक, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्प्रूअंस और यूएसएस प्रेबल नौवहन संचालन की आजादी के तहत विवादित स्प्रेटली द्वीप शृंखला से 12 समुद्री मील की दूरी से होकर गुजरा।
विज्ञापन


इस वाकये से चीन और भड़क सकता है, खासकर ऐसे वक्त में जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) चल रहा है। दक्षिण चीन सागर में स्प्रेटली द्वीप को लेकर विवाद है। इस द्वीप शृंखला की सीमा फिलिपीन, मलेशिया और दक्षिणी वियतनाम के करीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर के तकरीबन समूचे हिस्से पर चीन अपना दावा करता है, जबकि ताइवान, फिलिपीन, ब्रूनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर अपना-अपना दावा करते हैं। 

अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के प्रवक्ता कमांडर क्ले डॉस ने कहा कि समुद्री क्षेत्र को लेकर बढ़-चढ़कर किये जा रहे दावे को चुनौती देने और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जलमार्ग तक पहुंच सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार की कार्रवाई की गयी।


डॉस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत परिचालन को अंजाम दिया गया और यह प्रदर्शित करता है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत मिली इजाजत के मद्देनजर उड़ान, नौवहन को अंजाम देगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed