फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two US Navy Sailors Missing Off Coast Of Somalia rescue operations on to locate them

US: सोमालिया की तट से अमेरिकी नौसेना के दो नाविक लापता, तलाशी अभियान जारी

Sat, 13 Jan 2024 10:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

अमेरिकी सेना ने बताया कि गुरुवार को उनके नौसेना के दो नाविक सोमालिया की तट से लापता हो गए। उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
Two US Navy Sailors Missing Off Coast Of Somalia  rescue operations on to locate them
Two US Navy Sailors Missing - फोटो : Social Media

विस्तार

सोमालिया की तट पर गुरुवार की शाम को ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो नाविक लापता हो गए। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाविकों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा, 'इन नाविकों की अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े में तैनाती हुई थी, जिसके तहत सैनिकों को कई अभियानों को अंजाम देना होता है।' बयान में यह भी कहा गया कि जब तक तलाशी अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमालिया के तट से ही हाइजैक हुआ था जहाज, क्रू में 15 भारतीय भी थे
बता दें कि हाल ही में सोमालिया की तट से ही एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया था। इस जहाज में 15 भारतीय नागरिक शामिल थे। झंडे पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। जब यह जहाज अरब सागर से गुजर रहा था, तब 5-6 हथियारबंद अज्ञात लोग जहाज पर चढ़े और जहाज को अगवा करने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी पाकर भारतीय नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को रवाना किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमालिया हॉर्न ऑफ अफ्रीका पर स्थित है, जिसके एक तरफ भारतीय महासागर और दूसरी तरफ अदन की खाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट भी सोमालिया के नजदीक से गुजरता है। यही वजह है कि सोमालिया के नजदीक समुद्री लुटेरों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed