{"_id":"648b26eb389d1a4cee06bfe4","slug":"two-tourist-girls-attacked-by-a-man-near-neuschwanstein-castle-in-germany-one-died-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: नेउशवांस्टीन महल के पास दो महिला पर्यटकों पर हमला; दुष्कर्म की कोशिश के बाद खाई में धकेला, एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Germany: नेउशवांस्टीन महल के पास दो महिला पर्यटकों पर हमला; दुष्कर्म की कोशिश के बाद खाई में धकेला, एक की मौत
Thu, 15 Jun 2023 08:27 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:27 PM IST
सार
जर्मनी-ऑस्ट्रिया सीमा के करीब बुधवार दोपहर 30 साल का आरोपी दो युवतियों से मिला था। दोनों युवतियों की उम्र करीब 21-22 साल थी। आरोपी भी पर्यटक बनकर ही वहां आया था। दोनों युवतियां पहली बार युवक से मिली थीं।
विज्ञापन
कटनी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की मिली सजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी में दो पर्यटकों के ऊपर एक आरोपी ने हमला कर दिया। हमले में एक युवती की मौत हो गई, वहीं दूसरी युवती अब भी घायल है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नेउशवांस्टीन महल के पास घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बुधवार दोपहर जर्मनी-ऑस्ट्रिया सीमा के पास पहली बार दोनों युवतियों की आरोपी से मुलाकात हुई थी। दोनों युवतियों की उम्र करीब 21-22 साल थी। आरोपी भी पर्यटक बनकर ही वहां आया था। इस दौरान नेउशवांस्टीन महल के पास खाई पर बने मैरिएनब्रुक पुल पर आरोपी ने युवतियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी
जर्मनी के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने सबसे पहले 21 साल की युवती पर हमला किया। युवती ने मदद के लिए शोर मचाया। चीख सुनकर 22 साल की युवती वहां पहुंची तो युवक ने उसे ऊपर से धकेल दिया। इसके बाद आरोपी ने 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया फिर उसे भी ऊपर से धकेल दिया। रेस्क्यू टीम उन्हें अस्पताल ले गई, जहां एक युवती ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन