फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two suspected terrorists blew themselves during the raid in Bangladesh

बांग्लादेश में छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध आतंकियों ने खुद को उड़ाया

Tue, 30 Apr 2019 05:38 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 30 Apr 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Two suspected terrorists blew themselves during the raid in Bangladesh
बांग्लादेश में छापेमारी

बांग्लादेश में सोमवार को एक घर पर छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध आतंकवादियों ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। आतंकवाद रोधी इकाई राजधानी ढाका के बाहरी इलाके मोहम्मदपुर में छापेमारी के लिए गई थी। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने मोहम्मदपुर में घर पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। आरएबी के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘हमने रात में ही घर को घेर लिया था। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह घर के भीतर धमाका हुआ, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। छापेमारी से पहले आसपास के घरों को खाली करा लिया गया था।’ आरएबी प्रमुख बेनजीर अहमद ने कहा कि धमाके में दो संदिग्ध आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। शवों के परखचे उड़ गए और पहचान सुनिश्चित करने को डीएनए परीक्षण के लिए उनके शव की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि इससे समूचा इलाका थर्रा उठा। धमाके के बाद घर में आग लग गई और इस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाया गया। आरएबी ने घर के मालिक, उसके घर की देखरेख करने वाले और उसकी पत्नी और पास की मस्जिद के इमाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मकान मालिक ने आरएबी को बताया कि दो व्यक्तियों ने खुद को ड्राइवर बताया था और कुछ महीने के लिए घर किराये पर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed