फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two soldiers killed and three others injured in an explosion in northern Iraq

World News: इराक में विस्फोट होने से दो सैनिकों की मौत, चीन ने ताइवान की ओर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत भेजे

Fri, 23 Dec 2022 01:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 01:39 AM IST
सार

फल्लुजाह के उत्तर-पश्चिम में स्थित अलबु बाली गांव में बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। फल्लुजाह पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के कब्जे में था।

विज्ञापन
Two soldiers killed and three others injured in an explosion in northern Iraq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी इराक में हुए एक विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इराक की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि सैनिक बुधवार को मखमूर जिले से गुजर रहे थे, तभी उनका सैन्य वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन

\
इससे पहले, सोमवार को फल्लुजाह के उत्तर-पश्चिम में स्थित अलबु बाली गांव में बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। फल्लुजाह पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के कब्जे में था। वहीं, बीते रविवार को उत्तरी इराक में हुए एक विस्फोट में इराकी संघीय पुलिस बल के कम से कम नौ सदस्य मारे गए थे, जो किरकुक प्रांत के रियाद जिले के अली अल-सुल्तान गांव में गश्त पर थे। बुधवार को इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुडानी ने देश में हो रहे ‘आतंकवादी हमलों’ और उनसे निपटने की सेना की योजनाओं पर चर्चा के लिए सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। इराकी अधिकारियों ने पांच साल पहले आईएस आतंकवादियों पर जीत की घोषणा की थी, लेकिन संगठन के दोबारा सिर उठाने की आशंकाओं के बीच देश में उसके हमले जारी हैं।
विज्ञापन


चीन ने ताइवान की ओर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत भेजे
चीन की सेना ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए 24 घंटे के भीतर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत ताइवान की ओर रवाना किए हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार सुबह छह बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के बीच 30 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य सीमा को पार किया, जो चीन और ताइवान को अलग करती है। मंत्रालय ने बताया कि इन विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिम की तरफ उड़ान भरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर चले गए। इन लड़ाकू विमानों में 21 जे-16 लड़ाकू विमान, चार एच-6 बमवर्षक विमान और दो अन्य विमान शामिल थे। बता दें, चीन स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लगभग रोजाना ही ताइवान की ओर विमान व पोत भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed