फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Senate committees abruptly adjourned meeting on confirmation of Neera Tandon in US

अमेरिका: नीरा टंडन की पुष्टि संबंधी बैठक को दो सीनेट समितियों ने अचानक किया स्थगित

Fri, 26 Feb 2021 12:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two Senate committees abruptly adjourned meeting on confirmation of Neera Tandon in US
नीरा टंडन - फोटो : Facebook

अमेरिका में प्रबंधन एवं बजट विभाग के निदेशक पद के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन के नाम की पुष्टि संबंधी बैठकों को दो अहम सीनेट समितियों ने अचानक स्थगित कर दिया है। इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि वह टंडन के नाम की पुष्टि कराने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


भारतवंशी के नाम की पुष्टि के लिए व्हाइट हाउस कर रहा पुरजोर कोशिश
पूर्व में अपने पार्टी नेताओं समेत कई अन्य के खिलाफ किए ट्वीट के कारण नीरा टंडन की सीनेट में पुष्टि संकट में घिर गई है। उनके विरुद्ध रिपब्लिकन पार्टी के नेता और कुछ डेमोक्रेटिक सीनेटर मतदान की योजना बना चुके हैं। ऐसे में सीनेट की गृह सुरक्षा व सरकारी मामलों संबंधी समिति तथा बजट समिति ने टंडन के नाम की पुष्टि के लिए होने वाले होने वाले मतदान को अचानक स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, हम नामांकन पुष्टि की कोशिश कर रहे हैं और टंडन तथा हमारी टीम सीनेटरों व अहम समूहों के निकट संपर्क में है। वह एक विशेषज्ञ हैं और इस अप्रत्याशित संकट में उनकी योग्यता की बहुत आवश्यकता है। यह पूछने पर कि क्या व्हाइट हाउस उनका कोई विकल्प ढूंढ रहा है, उन्होंने कहा, बजट विभाग का नेतृत्व करने के लिए एक उम्मीदवार है और उनका नाम नीरा टंडन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मूर्ति पर सुनवाई फिलहाल रुकी
भारतवंशी डॉक्टर विवेक मूर्ति को दूसरी बार अमेरिका के सर्जन जनरल पद पर नियुक्ति की सुनवाई फिलहाल सीनेट समिति ने रोकी हुई है। उनके नामांकन की पुष्टि के लिए उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।

माना जा रहा है कि डा. विवेक मूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी देने से पहले सीनेट कोरोना महामारी पर उनकी योजना जानना चाहेगी। साथ ही कोरोना के कारण परिवार के अमेरिका और भारत में रहने वाले सात लोगों की मौत पर भी उन्हें अपना पक्ष रखना होगा।


यह सुनवाई ऐसे समय पर हो रही है जब डा. विवेक मूर्ति के संबंध में यह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने महामारी में विशेषज्ञ के रूप में अपने भाषणों से करीब बीस लाख डॉलर की कमाई की है। भारतीय-अमेरिकी डाक्टरों के पूरे समुदाय ने डा. विवेक का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed