फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two russian filmmakers return safely to Earth from space station after shooting in space for 12 days

रूस: दो फिल्म निर्माता समेत तीन यात्री अंतरिक्ष केंद्र से धरती पर सकुशल लौटे, 12 दिन तक स्पेस में चली शूटिंग

Sun, 17 Oct 2021 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 17 Oct 2021 01:38 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।
 

विज्ञापन
Two russian filmmakers return safely to Earth from space station after shooting in space for 12 days
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक अंतरिक्ष यात्री और रूस के दो फिल्म निर्माता अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी पर सकुशल वापस लौट गए। सोयुज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के साढ़े तीन घंटे के बाद पृथ्वी पर पहुंचा। अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजकर 35 मिनट पर पैराशूट की मदद से कजाखस्तान में उतरा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।

विज्ञापन


अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देश शिपेंको  चैलेंज नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्तूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां ठहरे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है,  जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed