{"_id":"616bda1661a9ac4dd6550721","slug":"two-russian-filmmakers-return-safely-to-earth-from-space-station-after-shooting-in-space-for-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस: दो फिल्म निर्माता समेत तीन यात्री अंतरिक्ष केंद्र से धरती पर सकुशल लौटे, 12 दिन तक स्पेस में चली शूटिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस: दो फिल्म निर्माता समेत तीन यात्री अंतरिक्ष केंद्र से धरती पर सकुशल लौटे, 12 दिन तक स्पेस में चली शूटिंग
Sun, 17 Oct 2021 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:38 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।
विज्ञापन
अंतरिक्ष की सैर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक अंतरिक्ष यात्री और रूस के दो फिल्म निर्माता अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी पर सकुशल वापस लौट गए। सोयुज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के साढ़े तीन घंटे के बाद पृथ्वी पर पहुंचा। अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजकर 35 मिनट पर पैराशूट की मदद से कजाखस्तान में उतरा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।
विज्ञापन
अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देश शिपेंको चैलेंज नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्तूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां ठहरे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है, जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।
विज्ञापन