फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two people died small plane crashed in densely populated San Diego

अमेरिका: सैन डिएगो में विमान हादसे में दो लोगों की मौत, 10 मकानों और वाहनों में लगी भीषण आग

Tue, 12 Oct 2021 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 12 Oct 2021 09:35 AM IST
सार

अमेरिका के सैन्य डिएगो में विमान क्रैश होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घरों और गाड़ियों में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Two people died small plane crashed in densely populated San Diego
फ्लाइट क्रैश (फाइल फोटो)

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो उपनगर के रिहायशी इलाके में एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई,भारतीय मूल के कार्डियोलॉजिस्ट समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इसके अलावा जिस मकान पर विमान गिरा उसके आसपास के करीब 10 घरों में आग लग गई। वहीं, एक ट्रक समेत कई गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना के बाद रिहायशी इलाके में चीख पुकार मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर जल्द ही हालात पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में मची अफरा तफरी
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ। थोड़ी देर बाद मकानों से धुएं निकलने लगे और कुछ मकानों से आग की तेज लपटें बाहर आ रही थी। चारों ओर चीख पुकारें मची थीं। जिस मकान में आग लगी थी, उसके अंदर कुछ लोग फंसे हुए थे। एक लड़की खिड़की पर चढ़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सैन डिएगो के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डिप्टी फायर चीफ जस्टिन मत्सुशिता ने कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक थी। पार्सल ट्रक में बैठा एक शख्स जिंदा जल गया। पार्सल कंपनी ने कहा, "हम अपने कर्मचारी के खोने से दुखी हैं और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल के डॉक्टर का था निजी विमान
इस विमान हादसे में भारतीय मूल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सुगाता दास की मौत हो गई। डॉ. दास एरिजोना के युमा रीजनल मेडिकल सेंटर (वाईआरएमसी) में इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट के रूप में काम करते थे। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि डॉ. दास यह विमान चला रहे थे या नहीं, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि इस विमान हादसे में भारतवंशी डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

वाईआरएमसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भरत मागू ने बताया कि डॉ. सुगाता दास की मौत का हमें गहरा दुख है। यह विमान सैंटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मागू ने बताया कि डॉ. दास एक बेहतरीन हृदयरोग विशेषज्ञ थे। इस हादसे के बाद दो मकान जलकर खाक हो गए और पांच अन्य मकानों तथा कई वाहनों को भी चोट पहुंची। हादसे में मारा गया दूसरा शख्स एक यूपीएस कर्मचारी था जो घटना के वक्त जमीन पर काम कर रहा था। छह यात्रियों के विमान में कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।


डॉ. दास प्रशिक्षित पायलट भी थे, पुणे में पले-बढ़े 
कैलिफोर्निया में विमान हादसे में मारे गए डॉ. सुगाता दास बंगाली परिवार में जन्मे और पुणे में पले-बढ़े। वह 'पावर ऑफ लव फाउंडेशन' के निदेशक भी थे। यह एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन है, जो विदेशों में एड्स और एचआईवी से संक्रमित महिलाओं और बच्चों की मदद करता है। दास के दो बेटे हैं और वे सैन डिएगो में रहते थे। वह दो इंजन वाले सेसना 340 के मालिक थे और एक प्रशिक्षित पायलट भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed