{"_id":"5eb77da6e998f8488f364b1b","slug":"two-members-of-the-white-house-task-force-in-quarantine-after-came-in-contact-with-a-coronavirus-infected-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्हाइट हाउस कार्य बल के दो सदस्य, हुए क्वारंटीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए व्हाइट हाउस कार्य बल के दो सदस्य, हुए क्वारंटीन
Sun, 10 May 2020 09:35 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 May 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस कार्य बल के दो सदस्यों ने कोविड-19 से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद अपने आप को पृथक-वास में रखने का फैसला किया है। इससे एक बार फिर यह संकेत मिले हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत में काम करने वाले लोग भी इस विषाणु के प्रकोप से अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शनिवार शाम को एक बयान में कहा कि सीडीसी के निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफील्ड अगले दो हफ्तों के लिए घर से काम करेंगे। यह कदम तब उठाया गया, जब यह मालूम चला कि वह व्हाइट हाउस में एक व्यक्ति के ‘बहुत कम संपर्क’ में आए थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। बयान में बताया गया कि वह ठीक हैं और उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
इससे कुछ घंटों पहले खाद्य एवं औषध प्रशासन ने पुष्टि की कि एफडीए आयुक्त स्टीफन हान ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आए, जो संक्रमित पाया गया और वह अगले दो हफ्तों के लिए पृथक-वास करेंगे। वह कोविड-19 संबंधी जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
दो व्यक्तियों को मंगलवार को सीनेट की एक समिति के समक्ष पेश होना था और अब वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे। उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।