फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two killed including Indian woman in Mexico’s Tulum firing, Travor Blogger was a resident of Himachal

मैक्सिको: गोलीबारी में भारतीय महिला समेत दो की मौत, हिमाचल की रहने वाली थी ट्रैवल ब्लॉगर

Sat, 23 Oct 2021 09:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Oct 2021 09:09 AM IST
सार

मृतक अंजली रेयात हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं। वह वर्तमान में कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थीं। 

विज्ञापन
Two killed including Indian woman in Mexico’s Tulum firing, Travor Blogger was a resident of Himachal
death - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिको के कैरेबियन तट स्थित तुलुम रिजॉर्ट में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, महिला की पहचान अंजली रेयात के रूप में की गई है, जो कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, तुलुम रिजॉर्ट में ड्रग माफियाओं के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो विदेशी पर्यटकों की मौत हुई है, इसी में अंजली भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


ट्रैवल ब्लॉगर थी अंजली 
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अंजली कैलिफोर्निया में रह रही थीं और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर थीं। अंजली का इंस्टाग्राम पेज भी है और उन्होंने दो दिन पहले ही तुलुम में समुद्र के किनारे की पोस्ट डाली थी। 
विज्ञापन


एक जर्मन महिला की भी मौत 
इस गोलीबारी में एक जर्मन महिला जेनिफर हेनजोल्ड की भी मौत हुई है। हालांकि, वह कहां रह रही थीं, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इस वारदात में तीन अन्य विदेशी पर्यटक गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें दो जर्मन पुरुष व एक डच महिला शामिल है। हमले के बाद जर्मन विदेश मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गुटों में हुई थी हिंसा 
पुलिस के मुताबिक, दो गुटों में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग दहशत में आए और गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हुए, वहीं दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed