फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two killed, five injured in shooting at Florida State University; suspect identified as deputy's son

Who is Florida Firing Suspect: फ्लोरिडा में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध कौन, उसका पुलिस अधिकारी से क्या संबंध?

Fri, 18 Apr 2025 08:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। तल्हासी मेमोरियल हेल्थकेयर में गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Two killed, five injured in shooting at Florida State University; suspect identified as deputy's son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
loader

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के तल्हासी में फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में हुई गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर अमेरिका को दहला दिया है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। गोलीबारी गुरुवार (स्थानीय समय) को विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पास हुई, जब एक 20 वर्षीय युवक ने छात्रों पर गोलियां बरसाईं। 

विज्ञापन


संदिग्ध अस्पताल में भर्ती
तल्हासी पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को बाद में पुलिस ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उससे हथियार डालने को कहा, लेकिन उसने आदेशों का पालन नहीं किया। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने संदिग्ध की ओर से पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने के दावे का भी खंडन किया। 
विज्ञापन


कौन है संदिग्ध?
लियोन काउंटी शेरिफ वाल्टर ए. मैकनील ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा, 'संदिग्ध की पहचान 20 वर्षीय फीनिक्स इकनर के रूप में हुई है। वह लियोन काउंटी शेरिफ डिप्टी का बेटा है। संदिग्ध बंदूकधारी के पास अपनी मां का हथियार था। पुलिस ने उसके पास से एक हैंडगन बरामद की है। विश्वविद्यालय के छात्र संघ में एक शॉटगन भी मिली। संदिग्ध के वाहन से एक और बंदूक बरामद की गई है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल; एक संदिग्ध हिरासत में

डिप्टी शेरिफ के हथियार का इस्तेमाल
मैकनील ने कहा कि दुर्भाग्य से डिप्टी शेरिफ के बेटे के उनका एक हथियार था। वह हथियार घटनास्थल पर पाए गए हथियारों में से एक था। हम इस बात की जांच जारी रख रहे हैं कि उस हथियार का इस्तेमाल कैसे किया गया। क्या उसके पास और भी हथियार थे? 


यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बोले- यह दुखद दिन
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रिचर्ड मैककुलो ने इसे दुखद घटना करार दिया है। उन्होंने कहा, 'आज सुबह हमारे परिसर में हुई हिंसा से हम पूरी तरह से दुखी हैं।' घटना के बाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार तक सभी कक्षाएं, कार्यक्रम और व्यावसायिक संचालन रद्द करने की घोषणा की है। तल्हासी में निर्धारित सभी एथलेटिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। 

ट्रंप ने इसे भयानक करार दिया
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मुझे फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी, तल्हासी में गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। यह शर्मनाक है। भयानक बात है। भयानक इसलिए है, क्योंकि इस तरह की चीजें ठीक नहीं हैं। हम इसके बारे में बाद में और अधिक बात करेंगे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed