Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian-Origin People Shot Dead Outside Walmart in Canada Police Suspect Targeted Attack

कनाडा में गोलीबारी: वॉलमार्ट के बाहर दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया टारगेटेड हमला

Sat, 21 Nov 2026 06:02 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 21 Nov 2026 06:02 PM IST
सार

कनाडा के सरे शहर में वॉलमार्ट के बाहर भारतीय मूल के गगनप्रीत रेहल और सुखजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इसे टारगेटेड हमला मान रही है और संगठित अपराध से संबंध की जांच कर रही है। आखिर दोनों को किसने निशाना बनाया? वारदात के पास जली मिली कार का क्या कनेक्शन है? क्या पुलिस हमलावरों तक पहुंच पाएगी? आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...

विज्ञापन
Two Indian-Origin People Shot Dead Outside Walmart in Canada Police Suspect Targeted Attack
कनाडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा में भारतीय मूल के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई। पुलिस का मानना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से निशाना बनाकर किया गया हमला था। शुरुआती जांच में इसका संबंध संगठित अपराध से जुड़ा होने की आशंका जताई गई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में हुई है। दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कैसे हुई और वारदात कब हुई?
यह गोलीबारी 15 नवंबर की रात सरे शहर में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई थी। पुलिस की एकीकृत हत्या जांच टीम (आईएचआईटी) ने दोनों मृतकों की पहचान सार्वजनिक की है। गगनप्रीत रेहल और सुखजीत कौर पड़ोसी डेल्टा टाउनशिप में रहते थे। गोली लगने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार, गगनप्रीत पहले भी हथियारों से जुड़े मामलों में पुलिस के रिकॉर्ड में रहा था। वहीं, सुखजीत के कनाडा में बहुत कम लोगों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस इसे संगठित अपराध से जुड़ा हमला क्यों मान रही है?
जांच टीम का मानना है कि दोनों को निशाना बनाकर गोली मारी गई। पुलिस ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि शुरुआती जांच में इस वारदात का संबंध संगठित अपराध से जुड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने दोनों को किस वजह से निशाना बनाया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला दो परिवारों के लिए बड़ा दुख लेकर आया है और इसमें दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद जली हुई कार का क्या संबंध सामने आया?
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी वाली जगह के पास रात 10 बजकर 51 मिनट पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारियों को संदेह है कि इस कार का संबंध गोलीबारी से है। माना जा रहा है कि हमलावरों ने इसी वाहन का इस्तेमाल किया होगा। कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस इस वाहन को संदिग्ध गाड़ी मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि वाहन से जुड़े सुरागों के जरिए हमलावरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।


पुलिस ने मामले में अब तक क्या जानकारी दी है?
एकीकृत हत्या जांच टीम की अधिकारी सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा कि इस गोलीबारी में दो लोगों की जान गई है और इससे उनके परिवारों को गहरा दुख पहुंचा है। पुलिस ने घटना को टारगेटेड शूटिंग माना है और संगठित अपराध से इसके संभावित संबंध की जांच कर रही है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और मृतकों को निशाना बनाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस आसपास के घटनाक्रम और जली हुई कार से जुड़े सबूतों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed