फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two important parties of Nepal broke as soon as law changes, accusing KP Sharma Oli for broke up

नेपाल: कानून में बदलाव होते ही टूट गईं दो अहम पार्टियां, ओली पर लगा आरोप

Fri, 24 Apr 2020 04:11 AM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, काठमांडू।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, काठमांडू। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Apr 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
Two important parties of Nepal broke as soon as law changes, accusing KP Sharma Oli for broke up
के पी ओली

अभी दो दिन भी नहीं गुजरे और नेपाल की ओली सरकार के नए कानून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ओली कैबिनेट ने अफरा-तफरी में राजनीतिक दलों के असंतुष्टों के लिए नए रास्ते खोलने वाला जो कानून बनाया उसके बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी में भगदड़ मच गई। रातों-रात दोनों पार्टियां टूट गईं और इनके असंतुष्टों ने मिलकर जनता समाजवादी पार्टी के नाम से एक नई पार्टी बना ली।   

विज्ञापन


बुधवार की देर रात समाजवादी पार्टी की उपाध्यक्ष रेनु यादव ने नए कानून के तहत अपनी पार्टी के 40 फीसदी सदस्यों के समर्थन के साथ पार्टी तोड़ दी। उधर, जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता राजेन्द्र महतो ने भी अपनी पार्टी से नाता तोड़कर रेनु यादव के साथ हाथ मिला लिया।
विज्ञापन


इन दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने एक आपसी सहमति वाले दस्तावेज पर दस्तखत किए और नई पार्टी बनाकर जनता पार्टी के चुनाव चिह्न और समाजवादी पार्टी के झंडे पर अपना दावा जताते हुए एकीकृत पार्टी के तौर पर चुनाव आयोग में पंजीकृत कराने का फैसला किया। राजेन्द्र महतो के मुताबिक दोनों पार्टियां लंबे समय से एकीकरण का रास्ता तलाश रही थीं और ओली सरकार ने कानून में बदलाव करके उनके लिए रास्ता आसान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी मिलकर एक मजबूत वैकल्पिक ताकत बनने की कोशिश में लंबे समय से थीं, हालांकि कुछ नेता अभी इसके पक्ष में नहीं थे, लेकिन अब दोनों पार्टियों के विलय के बाद संवैधानिक तौर पर हम एक हो गए हैं और कोशिश है कि पार्टी के सभी नेता इस फैसले को स्वीकार कर लें।

दोनों पार्टियां मधेसियों की मजबूत पार्टियां मानी जाती रही हैं, लेकिन आपसी तकरार की वजह से मधेसियों के वोट बैंक बंटते रहे थे, लेकिन अब इन नेताओं को भरोसा है कि उनके एक हो जाने से मधेसियों की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सकेगा। 

दोनों पार्टियों के एकीकरण के समझौते पर दस्तखत करने वालों में समाजवादी पार्टी के बाबूराम भट्टाराई, उपेन्द्र यादव, राजेन्द्र श्रेष्ठा और अशोक राय हैं, जबकि जनता पार्टी के महंथ ठाकुर, राजेन्द्र महतो, महेन्द्र राय यादव और शरद सिंह भंडारी के नाम हैं। फिलहाल नेपाली संसद में समाजवादी पार्टी के 17 और जनता पार्टी के 16 सदस्य हैं। यानि कुल मिलाकर 33 सदस्य हैं।


समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि कानून में यह बदलाव करने के पीछे ओली का राजनीतिक मकसद समाजवादी पार्टी को तोड़ना था। इसके लिए उन्होंने रेनु यादव को डिप्टी स्पीकर बनाने का लालच दिया है। साथ ही उनकी पसंद के दो नेताओं को मंत्री बनाने का भी भरोसा दिया गया है। राजेन्द्र महतो ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद चुनाव आयोग में दोनों पार्टियों के एकीकरण का पंजीकरण करने के लिए कागजी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed