फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Explosions At UAE Restaurants in Abu Dhabi And Dubai, Three people killed and several injured

आबू धाबी और दुबई के रेस्तरां में विस्फोट, तीन की मौत, कई लोग हुए घायल

Tue, 01 Sep 2020 12:29 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 01 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Two Explosions At UAE Restaurants in Abu Dhabi And Dubai, Three people killed and several injured
सांकेतिक तस्वीर

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी और इसके पर्यटन हब दुबई में सोमवार को दो अलग-अलग विस्फोटों में तीन लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


आबू धाबी सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा, राजधानी में हुए धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, राष्ट्रीय अखबार ने बताया कि ये धमाके शहर के राशिद बिन सईद सड़क पर स्थित केएफसी और हरदीस रेस्तरां में हुए। 
विज्ञापन



यह सड़क हवाई अड्डे की तरफ जाने वाला रास्ता है। जल्द ही इसी सड़क से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी गुजरेंगे। गौरतलब है कि यूएई और इस्राइल के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं। दोनों देशों ने एक शांति समझौता किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आबू धाबी में हुई घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आईं और इमारत और आसपास के इलाके के निवासियों को बाहर निकाला गया। आबू धाबी के सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा कि विस्फोट ईंधन भरने के बाद गैस कंटेनर की फिटिंग में गड़बड़ी के कारण हुआ।

सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुई तस्वीरों से पता चलता है कि धमाके के बाद दोनों ही रेस्तरां में भारी नुकसान हुआ है। वहीं, धमाके के बाद धुएं का गुबार निचली मंजिल से लेकर ऊपर तक देखने को मिला। 


वहीं, दुबई में सोमवार को एक रेस्तरां में गैस सिलिंडर के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 'द नेशनल न्यूजपेपर' ने दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दुबई में हुए धमाके में आग की लपटे उठीं, जिससे निचली मंजिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि आग पर 33 मिनट के भीतर ही काबू कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed