{"_id":"60a8020424f3ac19542697da","slug":"two-doses-of-the-oxford-astrazeneca-vaccine-are-85-90-percent-effective","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक 85-90 प्रतिशत प्रभावी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अध्ययन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक 85-90 प्रतिशत प्रभावी
Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
सार
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के कोविड रोधी टीके का उत्पादन सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा भी किया जा रहा है और भारत में महामारी की रोकथाम के लिए इस टीके का इस्तेमाल कोविशील्ड के रूप में हो रहा है।
विज्ञापन
कोविशील्ड
- फोटो : twitter@serum institute
विस्तार
ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी इकाई पब्लिक हेल्थ इंग्लैण्ड (पीएचई) ने अपने पहले निगरानी आंकड़े में पाया है कि कोविड-19 के लक्षणों को रोकने में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक 85-90 प्रतिशत प्रभावी हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य इकाई ने टीके की क्षमता का पता लगाने के लिए ‘प्रायोगिक आंकड़े’ की जगह पहली बार निगरानी आंकड़े का हवाला दिया है। पीएचई ने कहा कि पहली बार अपनाए गए नए आकलन से पता चला है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक लाक्षणिक रोग से 85 से 90 प्रतिशत सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के टीका मामलों के मंत्री नधीम जहावी ने कहा कि यह नया आंकड़ा टीके की दोनों खुराकों के शानदार प्रभाव को रेखांकित करता है और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्रोजेनेका टीके की दूसरी खुराक 90 प्रतिशत तक सुरक्षा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन