फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two buses collide in Pakistan and 10 dead 40 injured

पाकिस्तान : दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत और 40 घायल, पढ़ें देश-दुनिया की छह खबरें

Wed, 05 Jan 2022 01:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लाहौर/नई दिल्ली।
एजेंसी, लाहौर/नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 01:19 AM IST
सार

पाकिस्तान में हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन की मौत अस्पताल में हुई। मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Two buses collide in Pakistan and 10 dead 40 injured
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो यात्री बसों की आमने-सामने हुई टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। बताया गया कि एक बस लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर हसिलपुर जा रही थी, जबकि दूसरी बस विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी सोमवार की रात यह टक्कर हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बस्ती भूरी शाह में, एक बस के चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घायलों को बचाने के लिए बचाव अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने भी मदद की। छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन की मौत अस्पताल में हुई। मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक उथल-पुथल के बीच पाक जा सकते हैं कंधार के व्यवसायी
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में व्यवसायी पाकिस्तान या अन्य पड़ोसी देशों में स्थानांतरित हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण देश में आर्थिक उथल-पुथल के बीच उनके व्यापार का गर्त में चले जाना है। यहां न तो बिजली रही है और न ही अन्य सुविधाएं हैं, ऊपर से तालिबान के उठाए कदमों से व्यापारियों में दहशत भी है।

कंधार के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के डिप्टी नियामतुल्ला नियामत ने टोलो न्यूज को बताया कि इस्लामाबाद हम व्यापारियों के लिए पांच साल का वीजा जारी करने पर विचार कर रहा है। जबकि अर्थशास्त्री सैयद मसूद ने कहा, पाकिस्तान वास्तव में यहां अपना नियंत्रण बढ़ाना चाहता है और यह स्थानांतरण अफगानिस्तान के हित में नहीं है।

चीन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में भूस्खलन, 14 की मौत, तीन घायल

Two buses collide in Pakistan and 10 dead 40 injured
चीन में भूस्खलन - फोटो : PTI

दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक निर्माणस्थल पर हुए भूस्खलन में 14 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक खबर में मंगलवार को बताया गया कि गुइझोउ प्रांत के बीजी शहर में सोमवार शाम को हुए भूस्खलन का कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय मजदूर, अस्पताल के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कर रहे थे। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक सारी रात चले बचाव कार्य में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। अभी यह जांच की जा रही है कि यह भूस्खलन किन परिस्थितियों में आया।

बंदूक और सात कारतूस लेकर जा रहे कांग्रेस नेता हिरासत में
केरल के एक कांग्रेस नेता को बंदूक और सात जिंदा कारतूस के साथ मंगलवार को कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। पलक्कड़ जिले के पट्टाम्बी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष केएसबीए थांगल के पास उनके सामान में मिले हथियार का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। थांगल हवाई अड्डे पर बंगलूरू रवाना होने वाले विमान में सवार होने जा रहे थे। एयरलाइन कर्मचारियों को सामान की जांच के दौरान रिवॉल्वर का पता चला, जिसकी सूचना सीआईएसएफ को दी। इसके बाद जवानों ने नेता को पुलिस के हवाले कर दिया।

संवेदनशील ग्लेशियरों की होगी साप्ताहिक निगरानी
संसद की स्थायी समिति की सिफारिश के बाद जल शक्ति मंत्रालय ने हिमालयी क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। 7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड में बाढ़ के कहर के बाद समिति ने ग्लेशियरों की निगरानी की जरूरत बताई थी। देश में 50 हेक्टेयर से ज्यादा आकार के 477 हिमनद हैं। मंत्रालय ने उन्नत चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे क्रमबद्ध ढंग से 2026 तक लागू कराया जाएगा। इसका जिम्मा केंद्रीय जल आयोग संभालेगा।

बिम्सटेक महासचिव से मिले नेपाली विदेश मंत्री
नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खडका ने मंगलवार को ‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) के महासचिव तेनजिन लेकफेल से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिम्सटेक की रूपरेखा के जरिए करीबी सहयोग से काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed