{"_id":"6271e1ec9c159d356b7fedbf","slug":"twitter-will-no-longer-be-free-elon-musk-made-a-big-announcement-these-users-will-have-to-pay-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर : एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, इन यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर : एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, इन यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे
Wed, 04 May 2022 07:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 04 May 2022 07:46 AM IST
सार
ट्विटर का सशुल्क करने का इरादा नया नहीं है। अभी भी इसकी प्रीमियम सेवा यानी ट्विटर ब्लू के लिए पैसा लिया जाता है।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है और अब उनकी नजर इस लोकप्रिय सोशल साइट से कमाई पर है। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि किन यूजर्स से वह पैसा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
ट्विटर का सशुल्क करने का इरादा नया नहीं है। अभी भी इसकी प्रीमियम सेवा यानी ट्विटर ब्लू के लिए पैसा लिया जाता है। मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिया है कि ट्विटर के व्यावसायिक व सरकारी यूजर्स के लिए मामूली शुल्क तय किया जा सकता है, लेकिन आम उपयोगकर्ताओं casual users के लिए यह पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
विज्ञापन
Ultimately, the downfall of the Freemasons was giving away their stonecutting services for nothing
— Elon Musk (@elonmusk) May 3, 2022
मामूली फीस पर मिलती है ट्विटर ब्लू सेवा
ट्विटर में फीस आधारित सेवाएं कोई नया एलान नहीं है। वर्तमान में दी जा रही ट्विटर ब्लू सेवा भी फीस आधारित है। मामूली मासिक शुल्क के आधार पर यह ट्विटर के खास फीचर व ऐप की सुविधा इसकी सदस्यता लेने वालों को प्रदान की जाती है। हालांकि यह सुविधा अभी अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। दुनियाभर में सरकारी व व्यावसायिक यूजर्स का भी बड़ा वर्ग है, जो ट्विटर का इस्तेमाल करता है। वह शुल्क लगाए जाने से प्रभावित होगा।
विज्ञापन
ट्विटर में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे मस्क
मस्क ने बीते दिनों 44 अरब डॉलर में इस सोशल साइट को खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क अब ट्विटर में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे अहम बदलाव का संकेत मंगलवार को उन्होंने सरकारी व व्यावसायिक लोगों के लिए शुल्क की व्यवस्था लागू करने का इरादा प्रकट कर कर दे दिया। ट्विटर को खरीदने के एलान के बाद एलन मस्क ने कहा था कि मुक्त अभिव्यक्ति किसी भी लोकतंत्र के लिए जरूरी है। ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है, यह मानवता के भविष्य पर चर्चा का बड़ा मंच है।