{"_id":"5ee2d1ce8ebc3e42cc661363","slug":"twitter-s-rules-will-be-more-strict-users-will-not-be-able-to-share-unread-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर के नियम होंगे और भी सख्त, बिना पढ़े लिंक शेयर नहीं कर पाएंगे यूजर्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्विटर के नियम होंगे और भी सख्त, बिना पढ़े लिंक शेयर नहीं कर पाएंगे यूजर्स
Fri, 12 Jun 2020 06:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
ट्विटर एक नई तकनीक के जरिये यूजर्स की तरफ से शेयर किए जाने वाले उन लेखों को सीमित करना चाहता है, जो उन्होंने नहीं पढ़े हैं। इस फीचर में यूजर्स से पूछा जाता है कि क्या वे जो आर्टिकल रीट्वीट करने जा रहे हैं, उन्हें यूजर्स ने पहले पढ़ा है। इससे लगता है कि ट्विटर बिना किसी पुष्टि वाली सूचना के प्रसार को धीमा करना चाहता है।
विज्ञापन
इस मामले पर ट्विटर की सहायक टीम ने कहा, एक लेख को साझा करने से बातचीत शुरू हो सकती है, इसलिए आप इसे ट्वीट करने से पहले पढ़ सकते हैं। ट्विटर ने कहा कि यह अपने एंड्रॉयड एप्लिकेशन पर फीचर का परीक्षण करेगा, जिससे सूचित चर्चा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन