फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter removed video of Trump paying tribute to George Floyd

ट्रंप के जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि देने वाले वीडियो को ट्विटर ने हटाया

Sat, 06 Jun 2020 07:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Twitter removed video of Trump paying tribute to George Floyd
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

सोशल नेटवर्किंग साइटों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टकराव बढ़ता ही जा रहा है। ट्विटर ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि देने वाले वीडियो को हटा दिया है। ट्विटर ने यह कदम कॉपीराइट की शिकायत मिलने का हवाला देने के बाद उठाया है।

विज्ञापन


ट्विटर पर यह वीडियो ट्रंप के चुनाव अभियान की टीम ने पोस्ट किया था। इस वीडियो को फोटोग्राफ्स और विरोध प्रदर्शन के क्लिप को मिलाकर बनाया गया था। इसके बैकग्राउंड में राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश भी शामिल था। डोनाल्ड ट्रंप के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए तीन मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो को उनके अभियान की ओर से तीन जून को ट्वीट किया गया था। ट्विटर के प्रतिनिधि ने इस मामले में कहा कि हमने यह कदम वीडियो के अधिकृत कॉपीराइट प्रतिनिधियों की ओर से की गई शिकायतों के जवाब में उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed