{"_id":"63712512df2fd10de422c214","slug":"twitter-elon-musk-told-twitter-the-biggest-click-driver-users-mocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: एलन मस्क ने ट्विटर को बताया सबसे बड़ा क्लिक ड्राइवर, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, पूर्व कर्मचारी ने भी घेरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Twitter: एलन मस्क ने ट्विटर को बताया सबसे बड़ा क्लिक ड्राइवर, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, पूर्व कर्मचारी ने भी घेरा
Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
सार
ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने कई बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया। सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सुविधा को शामिल करना है। जैसे ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया था, सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हुआ था।
विज्ञापन
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने हाल ही में 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का एलान किया था। इसके बाद कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया भी गया था। इस बीच, एलन मस्क ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर ट्विटर अन्य वेबसाइटों पर क्लिक का सबसे बड़ा माध्यम है। जिसके बाद कंपनी के पूर्व कर्मचारियों और कई यूजर्स ने इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियायें दी हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने ट्विटर का अधिग्रहण करने वाले मस्क ने एक एक्सचेंज के जवाब में कहा कि दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेफरल का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने कहा कि ट्विटर इंटरनेट पर अब तक का सबसे बड़ा क्लिक ड्राइवर है। जिसके बाद यूजर्ज उनके इस दावे पर मजाकिया प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मस्क के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर की एक पूर्व कर्मचारी क्लेयर डियाज-ऑर्टिज़ ने कहा कि उनका दावा 100 फीसदी झूठा है। उन्होंने कहा कि पांच साल से ज्यादा समय तक मैनें वहां काम किया है। साथ ही सोशल मीडिया मार्केटिंग पर 2 किताबें लिख डालीं। उन्होंने कहा कि यह 100 फीसदी गलत है। ट्विटर इसे जानता है। यह बीसी, एफबी, एलआई, आदि की तुलना में ट्रैफिक बहुत कम है।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य यूजर टॉम कोट्स जोकि प्रोड्क्ट डेवलपर हैं उन्होंने मस्क के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये शर्मनाक रूप से गलत है। उन्होंने एक अध्ययन भी साझा किया। इस अध्ययन के मुताबिक, 74.1 प्रतिशत के साथ फेसबुक अन्य वेबसाइटों के लिए क्लिक ड्राइवर के रूप में ट्विटर के 7.73 प्रतिशत की तुलना में बहुत आगे था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मस्क को तमाम बदलाव के बीच कंपनी के दिवालिया होने की चिंता सता रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मस्क ने दो हफ्ते पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और उसके बाद ही कई क्रेडिट एक्सपर्ट्स ने कहा था कि इस महंगे सौदे का सीधा असर ट्विटर की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगी।
बता दें कि ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने कई बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया। सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सुविधा को शामिल करना है। जैसे ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया था, सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हुआ था। एक लेखक Stephen King ने पेड ब्लू टिक का विरोध करते हुए मस्क को गाली तक दे डाली थी। वहीं मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।