फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter: After the Elon Musk bombshell, CEO Parag Agarwal said– our job to build a stronger Twitter every day

'कोई भी दिखाने के लिए काम नहीं करता': Twitter में मस्क के आने के बाद पहली बार खुलकर बोले CEO पराग अग्रवाल, पढ़ें पूरा बयान

Sat, 14 May 2022 08:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 14 May 2022 08:13 AM IST
सार

पराग अग्रवाल ने एक के बाद एक, कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, मैंने कंपनी पर ध्यान केंद्रित किया और सार्वजनिक रूप से कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि, अब मैं ऐसा करूंगा। हमारा काम हर दिन ट्विटर को मजबूत बनाना है।

विज्ञापन
Twitter: After the Elon Musk  bombshell, CEO Parag Agarwal said– our job to build a stronger Twitter every day
एलन मस्क- पराग अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के शीर्ष प्रबंधन के बीच आज कल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। जब से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का सौदा किया है, तब से कोई न कोई विवाद छाया हुआ है। शुक्रवार को एलन मस्क ने फिर कहा, यह सौदा फिलहाल रोक दिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। 

विज्ञापन

 

एलन मस्क के इस धमाके के बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल खुल कर सामने आए हैं। उन्होंने चुटीले अंदाज में कई तंज कसे हैं। दरअसल, पिछले दिनों खबरें सामने आई थीं कि एलन मस्क पराग अग्रवाल के काम से खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन


पराग अग्रवाल ने लगाई ट्विटर की झड़ी
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर कई बातें साझा कीं। उन्होंने लिखा, पिछले कई हफ्तों में बहुत कुछ हुआ है। मैंने कंपनी पर ध्यान केंद्रित किया और सार्वजनिक रूप से कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि, अब मैं ऐसा करूंगा। उन्होंने कहा, हमने अपने शीर्ष नेतृत्व और संचालन में बदलाव की घोषणा की है। हर किसी के लिए बदलाव हमेशा कठिन होते हैं। इस दौरान कुछ लोग कह रहे हैं एक 'लेम डक' सीईओ ये बदलाव क्यों करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा काम हर दिन ट्विटर को मजबूत बनाना 
पराग अग्रवाल ने कहा, सभी सवालों का छोटा सा जवाब है। मुझे उम्मीद है कि जब सौदा अंतिम मुकाम पर पहुंच जाएगा तो हमें सभी परिदृश्यों के लिए तैयार रहने की जरूरत है। मैंने हमेशा वही किया है, जो ट्विटर के लिए सही हो। मैं ट्विटर के नेतृत्व व संचालन के लिए जवाबदेह हूं। हमारा काम हर दिन इसे मजबूत बनाना है। उन्होंने आगे कहा, हमें अपने काम पर गर्व है। कोई भी यहां सिर्फ दिखाने भर के लिए काम नहीं करता। कंपनी के भविष्य के स्वामित्व के बावजूद हम यहां ग्राहकों, भागीदारों, शेयरधारकों और आप सभी के लिए एक उत्पाद और व्यवसाय के रूप में ट्विटर में सुधार कर रहे हैं।



कठिन निर्णय लेने के लिए अभी भी स्वतंत्र
पराग अग्रवाल ने कहा, हमारी टीम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आवश्यकतानुसार मैं अभी भी कठिन निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हूं। उन्होंने कहा, कंपनी के हित के लिए वे बदलाव जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, मैं निर्णय लेने से बचने के लिए हालिया सौदे का सहारा नहीं लूंगा। कोशिश करूंगा कि मेरे काम में और पारदर्शिता आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed