फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   twenty six years old romani mukhtari became climate change minister in sweden

Romina Pourmokhtari: 26 साल की रोमिना बनीं स्वीडन की नई जलवायु परिवर्तन मंत्री, उनके बारे में जानिए

Tue, 18 Oct 2022 09:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Oct 2022 09:24 PM IST
सार

स्वीडन की नई सरकार  में मात्र 26 साल की उम्र में एक महिला को जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। कम उम्र में उनको यह मंत्रालय मिलने पर खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
twenty six years old romani mukhtari became climate change minister in sweden
Romina Pourmokhtari - फोटो : Facebook/ Romina Pourmokhtari

विस्तार

नई स्वीडिश सरकार में एक 26 वर्षीय महिला रोमिना पौरमोख्तारी  को जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाली वह देश की सबसे कम उम्र वाली महिला बन गई हैं। बता दें कि दुनिया की सबसे उम्र की पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में मशहूर हुईं ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन की ही रहने वाली हैं। 

विज्ञापन


स्वीडन के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कैबिनेट सदस्य के रूप में रोमिना का नामांकन किया। तीन दलों के गठबंधन ने क्रिस्टर्सन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। इन तीन दलों में एक अति दक्षिणपंथी पार्टी स्वीडन डेमोक्रेट्स भी शामिल है जिसका उन्हें समर्थन हासिल है। 
विज्ञापन


हालांकि, रोमिना अब तक लिबरल पार्टी युवा शाखा की प्रमुख थीं। उन्हें जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने के लिए नहीं जाना जाता है। बल्कि उन्हें यह अहम मंत्रालय विरासत में मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमिना का जन्म स्टॉकहोम के उपनगरीय इलाके में एक ईरानी मूल के परिवार में हुआ था। कम उम्र में यह मंत्रालय संभालने के साथ ही उन्होंने उस पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो अब तक 27 साल का रहा है। इससे पहले वह 2020 में क्रिस्टर्सन की स्वीडन डेमोक्रेट्स के साथ अपनी पार्टी को जोड़ने की रोमिना ने मुखर आलोचना की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed