फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey allegedly preparing to send Syrian mercenaries in Jammu Kashmir to help Pakistan

रिपोर्ट में दावा, जम्मू-कश्मीर में सीरियाई आतंकवादियों को भेजने की तैयारी में तुर्की

Mon, 07 Dec 2020 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Dec 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Turkey allegedly preparing to send Syrian mercenaries in Jammu Kashmir to help Pakistan
तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयर एर्दोगन - फोटो : instagram.com/rterdogan

कश्मीर के मुद्दे पर अक्सर भारत विरोधी बयान देने वाला तुर्की अब इससे भी चार कदम आगे निकल गया है। कुछ रिपोर्ट में यह सामने आया है कि तुर्की कथित तौर पर पूर्वी सीरिया से आतंकियों को जम्मू-कश्मीर भेजने की तैयारी कर रहा है। यह भी पता चला है कि इन आतंकियों को दो हजार अमेरिकी डॉलर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट तुर्की की उन लगातार कोशिशों के बाद सामने आई है जिनमें वह जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाना चाहता है और अपने सहयोगी पाकिस्तान की मदद करना चाहता है। उल्लेखनीय है कि तुर्की की इन हरकतों पर भारत ने साफ किया है कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भारत का आंतरिक मामला है। 
विज्ञापन



ग्रीस के एक पत्रकार एंड्रियास माउंटजोरालियास ने अपनी रिपोर्ट में तुर्की की इस नापाक योजना का उल्लेख किया है। 'एर्दोगन ने कश्मीर में आतंकी भेजे' नाम से प्रकाशित हुई इस रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में सीरियाई आतंकी भेजने की तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयर एर्दोगन के योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के एर्दोगन की ओर से इस्लामी इस्लामी दुनिया में सऊदी अरब के प्रभाव को चुनौती देने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बीच कश्मीर में आतंकियों को भेजने की तैयारी दक्षिण एशिया में मुसलमानों के बीच अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों का एक हिस्सा है। कश्मीर समेत कई मुद्दों पर तुर्की, पाक का समर्थन करता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed