{"_id":"5bda8483bdec2269602c52af","slug":"turkish-prosecutor-said-jamal-khashoggi-was-strangled-and-his-body-was-cut-into-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की ने कहा- सऊदी दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या के बाद किए गए टुकड़े-टुकड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की ने कहा- सऊदी दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या के बाद किए गए टुकड़े-टुकड़े
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
जमाल शखोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर तुर्की के अभियोजक का कहना है कि दूतावास के अंदर जाते ही उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे। तुर्की ने बुधवार को इस बात की आशंका जताई कि सऊदी अरब हत्या की जांच में वास्तव में सहयोग करने के लिए तैयार है या नहीं।
विज्ञापन
वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार की हत्या के बाद सऊदी अरब पर जवाब देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बन रहा है। इस मामले के बाद से सऊदी के क्राउन प्रिंस बिन सलमान पर उंगली उठने लगी हैं क्योंकि खशोगी ने उनकी आलोचना की थी। इसी बीच राजधानी रियाद से मुख्य जांच अधिकारी को इस हफ्ते छानबीन के लिए इस्तांबुल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि बुधवार को तुर्की के एक अधिकारी ने कहा कि सऊदी के अधिकारियों की इस बात में ज्यादा रुचि है कि तुर्की के पास पत्रकार की हत्या से संबंधित क्या सबूत हैं। वह इसका पता लगाना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा, 'हमें ऐसा महसूस नहीं हुआ है कि वह हकीकत में जांच में सहयोग करने के इच्छुक हैं।' 2 अक्तूबर को सऊदी दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
जमाल खशोगी अपनी आगामी शादी के लिए पेपरवर्क के संबंध में दूतावास गए थे। अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। सऊदी ने पहले कहा कि शखोगी को बिना कोई नुकसान पहुंचाए दूतावास से जाने दिया गया, फिर कहा कि झड़प में उनकी मौत हो गई। इसके बाद सऊदी सरकार ने आखिरकार मान लिया कि उनकी एक ऑपरेशन में हत्या कर दी गई है और इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
तुर्की मीडिया की खबरों के अनुसार रियाद से आई एक टीम ने पत्रकार की हत्या करके उनके टुकड़े-टुकड़े किए। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगन ने सऊदी शासन से उस स्थान का पता बताने की गुहार लगाई जहां शखोगी का शव है। साथ ही उन्हें मारने का आदेश देने वाले की जानकारी देने को कहा है। वह संदिग्धों को तुर्की में होने वाले ट्रायल के लिए प्रत्यर्पित करने की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन सऊदी ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया है।