फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey urged Chinese authorities to close the detention Camps and respect human rights

तुर्की ने चीन से कहा, उइगरों के अधिकारों का सम्मान करें, शिविर भी हों बंद

Sun, 10 Feb 2019 01:44 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 10 Feb 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Turkey urged Chinese authorities to close the detention Camps and respect human rights
उइगर मुस्लिम - फोटो : ANI

तुर्की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हामी अक्सोए ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा है कि ये अब रहस्य नहीं रहा, चीन ने लाखों उइगर मुस्लिमों को मनमाने ढंग से शिविरों में हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि तुर्क मुस्लिम आबादी ने पश्चिमी चीन में दबाव और व्यवस्थित आत्मसात का सामना किया है।

विज्ञापन


अक्सोए ने कहा कि तुर्की ने सभी स्तरों पर चीन के साथ अपनी स्थिति साझा की है और अधिकारियों से आग्रह किया है कि सभी हिरासत संबंधी गतिविधियों को बंद किया जाए और मानव अधिकारों का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन


तुर्की के राष्ट्रपति ने एक बार चीन पर नरसंहार करने तक का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में दोनों देशों के बीच करीबी आर्थिक और राजनयिक संबंध स्थापित हुए हैं। साल 2009 में हुए दंगों के बाद चीन ने उइगर मुस्लिमों पर अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। बड़ी तादात में उइगर देश छोड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में ये लोग तुर्की भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में भी उठा मुद्दा

चीन में शी जिनपिंग सरकार भले ही मुस्लिमों को हिरासत में लेकर उनके विचार परिवर्तन के आरोपों को नकार रही हो, लेकिन पश्चिमी चीन में सैकड़ों उइगर मुस्लिमों को एक ट्रेनिंग कैंप में हिरासत में लिया गया है। इसके लिए चीन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। संयक्त राष्ट्र की समीक्षा में मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर चीन की आलोचना भी हुई।

लोगों का प्रदर्शन

दुनिया के कई देशों ने उइगरों की सामूहिक हिरासत और नागरिक स्वतंत्रता के खिलाफ कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है। जिनेवा में हुई  संयुक्त राष्ट्र परिषद की चर्चा के दौरान कई देशों ने इस मुद्दे पर नाराजगी दिखाई। वहीं चर्चा के दौरान करीब 500 लोगों ने संयुक्त राष्ट्र के बाहर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लिए हुए थे, जिनपर लिखा था, 'चीन, उइगरों का नरसंहार रोको' और 'तिब्बत मर रहा है, चीन झूठ बोल रहा है।'  

संयुक्त राष्ट्र में रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि करीब 10 लाख उइगर और अन्य अल्पसंख्यक मुस्लिमों को हिरासत में लिया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक मुस्लिमों को दाढ़ी रखने और हिजाब पहनने के कारण बिना वजह हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed