फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey says Russia has announced the resumption of deal for the shipment of grain through the Black Sea

Russia Ukraine Crisis: अनाज सौदे पर लौटा रूस, व्हाइट हाउस का दावा- मॉस्को को हथियार दे रहा उत्तर कोरिया

Thu, 03 Nov 2022 01:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Nov 2022 01:13 AM IST
सार

इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए गुप्त रूप से तोप के गोले भेज रहा है।

विज्ञापन
Turkey says Russia has announced the resumption of deal for the shipment of grain through the Black Sea
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस ने काला सागर के रास्ते से अनाज के नौवहन के करार को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। तुर्की ने इसका दावा किया है। इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए गुप्त रूप से तोप के गोले भेज रहा है।

विज्ञापन


रूस ने बुधवार को कहा कि वह अनाज सौदे में फिर से शामिल हो रहा है। रूस की तरफ से समझौते में अपनी भागीदारी स्थगित करने के बाद दुनियाभर में अनाज आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति पैदा हो गई थी। माना जा रहा था कि अगर ज्यादा दिनों तक रूस इस समझौते से दूर रहा, तो फिर से दुनिया में यूक्रेन और रूस से गेहूं सहित दूसरे अनाजों की आपूर्ति रुक जाएगी, जिससे दुनिया को गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


पुतिन ने अर्दोआन से मांगी गारंटी
संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये की मध्यस्थता से जुलाई में छह माह के लिए हुए सुरक्षित अनाज कॉरिडोर समझौते को लेकर पुतिन ने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन से कहा कि रूस तुर्की से गारंटी चाहता है कि हमले की निष्पक्ष और वास्तविक जांच हो, इसके अलावा यह तय किया जाए कि अनाज के बनाए गए सुरक्षित कॉरिडोर का इस्तेमाल यूक्रेन की तरफ से सैन्य प्रयोजनों के लिए नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस का दावा उत्तर कोरिया रूस को रहा हथियारों की सप्लाई 
संयुक्त राज्य अमेरिका ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए रूस को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि उत्तर कोरिया यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को बड़ी संख्या में गोला-बारूद भेजा रहा है। हम निगरानी कर रहे हैं कि शिपमेंट वास्तव में प्राप्त हुए हैं या नहीं।

उन्होंने कहा, हमें विश्वास नहीं है कि जो सामग्री रूस को दी जा रही है, वह किसी भी तरीके से युद्ध के नतीजे को बदलने वाली है। किर्बी ने कहा कि इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया जाएगा। साथ ही पिछले महीने अमेरिका को रूस को गोला-बारूद खरीदने के लिए उत्तर कोरिया से संपर्क करने के संकेत मिले हैं।


इसके अलावा अमेरिकी मीडिया ने जो बाइडन प्रशासन के अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि मास्को प्योंगयांग से गोले और मिसाइलें खरीदना चाहता है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वसीली नेबेंजिया ने इन दावों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed