{"_id":"5fa99db18ebc3e9bf52fb36e","slug":"turkey-president-recep-tayyip-erdogan-son-in-law-resigns-as-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की : एर्दोगन के दामाद का वित्त मंत्री पद से इस्तीफा, 2018 में मिला था मंत्रालय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की : एर्दोगन के दामाद का वित्त मंत्री पद से इस्तीफा, 2018 में मिला था मंत्रालय
Tue, 10 Nov 2020 01:21 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अंकारा।
एजेंसी, अंकारा।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के दामाद बेरात अलबायरक
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के दामाद बेरात अलबायरक ने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इंस्टाग्राम पर बेरात ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है और अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।
विज्ञापन
42 वर्षीय बेरात जुलाई 2018 में वित्तमंत्री बने थे, उससे पहले वे तीन साल ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं। बेरात का विवाह एर्दोगन की बेटी एसरा के साथ हुआ है। इससे पहले राष्ट्रपति एर्दोगन ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए बेरात को वित्त मंत्री बनाया था। उस वक्त एर्दोगन का तर्क था कि यह कदम अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
बेरात का इस्तीफा सेंट्रल बैंक के प्रमुख मुरत उइसल की बर्खास्तगी के बाद आया है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। एक विश्लेषक टिमोथी एश ने सवाल उठाया है कि क्या वास्तव में बेरात ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि बेरात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड के मित्र हैं, लेकिन एर्दोगन को अब उसका कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन