फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey: Police fire tear gas to stop female protesters in Istanbul

तुर्की : इस्तांबुल में महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्तांबुल
एजेंसी, इस्तांबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
सार

तुर्की के इस्तांबुल में महिला प्रदर्शनकारियों 25 नवंबर को महिला अत्याचार उन्मूलन के लिए मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस पर इस्तांबुल की मुख्य सड़क पर यह मार्च निकाला गया। महिलाओं ने रैली के दौरान रंग-बिरंगी तख्तियां हाथ में ले रखी थीं, उन्होंने नारे भी लगाए और यूरोपीय परिषद की ‘इस्तांबुल संधि’ में देश के बने रहने की मांग की।

विज्ञापन
Turkey: Police fire tear gas to stop female protesters in Istanbul
तुर्की पुलिस - फोटो : Reuters

विस्तार

तुर्की के इस्तांबुल में महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। महिलाओं को हिंसा से बचाने से संबंधित एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय संधि में तुर्की की वापसी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। 25 नवंबर को महिला अत्याचार उन्मूलन के लिए मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस पर इस्तांबुल की मुख्य सड़क पर यह मार्च निकाला गया।

विज्ञापन


महिलाओं ने रैली के दौरान रंग-बिरंगी तख्तियां हाथ में ले रखी थीं, उन्होंने नारे भी लगाए और यूरोपीय परिषद की ‘इस्तांबुल संधि’ में देश के बने रहने की मांग की। महिलाओं को मुख्य सड़क से आगे जाने से रोकने के लिए दंगा रोधी पुलिस ने अवरोधक लगाए थे।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही महिलाओं के अवरोधक पार करते ही पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान एक महिला घायल हो गई। इसी तरह के प्रदर्शन अंकारा और अन्य शहरों में भी किए गए। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस साल मार्च में देश को संधि से बाहर कर लिया था। इसकी महिला अधिकार समूहों व पश्चिमी देशों ने काफी आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में महिला हिंसा बढ़ी
मानवाधिकार समूहों का कहना है कि तुर्की में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। महिलाओं के अधिकार के लिए काम करने वाले संगठन ‘वी विल स्टॉप फेमिसाइड’ का कहना है कि तुर्की में 2021 में अब तक 353 महिलाओं की हत्या की गई और पिछले साल 409 महिलाओं की जान गई थी। अक्तूबर में 18 महिलाओं की हत्या पुरुषों द्वारा की गई और 19 अन्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed