फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkiye: Major terrorist attack in Turkiye's capital Ankara, many people killed news in hindi

Turkiye: तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत, 22 लोग घायल; मंत्रियों ने की निंदा

Wed, 23 Oct 2024 07:45 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2024 07:45 PM IST
सार

Turkiye: तुर्किये की राजधानी अंकारा में मौजूद तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी 'तुसास' पर आतंकी हमला किया गया है। इस आतंकी हमले में पांच लोगों के मौत और 22 लोगों के घायल हुए हैं। तुर्किये के आंतरिक मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Turkiye: Major terrorist attack in Turkiye's capital Ankara, many people killed news in hindi
तुर्किये में आतंकी हमला - फोटो : ANI

विस्तार

तुर्किये की राजधानी में आतंकी हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी अंकारा में ये आतंकी हमला तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी 'तुसास' के परिसर में हुआ है। इस आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन की तरफ से इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। ये हमला ऐसे समय में हुआ जब तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोआन ब्रिक्स समिट में शिरकत करने के लिए रूस के कजान में थे।

विज्ञापन


तुर्किये के आंतरिक मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
हमले की शिकार यह कंपनी अंकारा से 28 किलोमीटर दूर स्थित है। तुर्किये के आंतरिक मंत्री अली येरलिकया ने कहा कि तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी TUSAS के परिसर पर हुए हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम दो हमलावरों की मौत हो गई। अली येरलिकया ने राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में मौजूद तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पर हुए हमले के बारे में और जानकारी नहीं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज अंकारा कहरामनकाज़ान सुविधाओं के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया।
विज्ञापन


वहीं, कजान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान अर्दोआन ने कहा, हमारे पांच लोग शहीद हुए हैं। मैं इस जघन्य आतंकी हमले की निंदा करता हूं। पुतिन ने भी हमले में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि विमानन कंपनी के भीतर दो हथियारबंद शख्स हैं। टेलीविजन पर प्रसारित हमले की तस्वीरों में सादे कपड़ों में एक व्यक्ति एक बैग लेकर और दूसरा असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, तुर्किये सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने के बाद गोलीबारी की आवाज सुनी गई। परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ते देखे गए। तुर्किये की टीयूएसएएस रक्षा कंपनी नागरिक, सैन्य और मानवरहित विमानों, अन्य रक्षा उपकरणों और अंतरिक्ष प्रणालियों के डिजाइन व निर्माण करती है।

टैक्सी में सवार होकर आए महिला समेत तीन आतंकी
तुर्किये मीडिया ने बताया कि एक महिला समेत तीन हमलावर टैक्सी में सवार होकर कंपनी परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे। हमलावरों ने टैक्सी के बगल में बड़ा धमाका किया, जिससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद हमलावर परिसर में घुसने में सफल हो गए।


तुर्किये के व्यापार मंत्री ने हमले की निंदा की
वहीं तुर्किये के व्यापार मंत्री प्रो. डॉ. उमर बोलाट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज इं. (TUSAS) की कहरामनकाज़ान सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे यह जानकर दुख हुआ कि आतंकवादी हमले में हमारे कई लोग शहीद और घायल हुए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे हमारे शहीदों पर दया करें और हमारे घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। हमारे प्यारे देश के प्रति मेरी संवेदनाएं।




श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने जताया दुख
तुर्किये के श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री प्रो. डॉ. वेदत इसिखान सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं अंकारा के कहरामनकाज़ान जिले में टीएआई सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए घृणित आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मुझे दुख के साथ पता चला कि आतंकवादी हमले में हमारे कई लोग शहीद हुए और कई लोग घायल हुए। जो बदमाश हमारे देश की शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा करते हैं और हमारे रक्षा उद्योग को बाधित करना चाहते हैं, वे कभी भी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे। हमारे प्यारे देश के प्रति मेरी संवेदनाएं।


हमले में कुर्दिश आतंकियों का हाथ हो सकता है : गृह मंत्री
तुर्किये के गृह मंत्री अली येर्लिकाया ने कहा कि अंकारा में हुए आतंकी हमले के पीछे प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकियों का हाथ हो सकता है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हमले में मारे गए लोगों की संख्या पांच हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed