फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey earthquake man survived 12 days under rubble near syria border

Turkey Earthquake: मलबे से 11 दिन बाद जिंदा निकला शख्स, निकलते ही सबसे पहले पूछा- मां कैसी है?

Sat, 18 Feb 2023 08:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Feb 2023 08:51 AM IST
सार

व्यक्ति की पहचान हाकन यासिनोग्लु के रूप में हुई है। मलबे से निकालने के बाद हाकन यासिनोग्लु को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
turkey earthquake man survived 12 days under rubble near syria border
तुर्की-सीरिया भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुर्किये और सीरिया में बीते हफ्ते आए भूकंप में अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य भी अब लगभग समाप्त होने वाला है लेकिन सीरिया बॉर्डर से लगे तुर्किये के इलाके हाते में एक चमत्कार देखने को मिला है। दरअसल यहां मलबे से एक युवक 11 दिन बाद जिंदा निकला है। जिंदा बचाए गए शख्स ने सबसे पहले अपनी मां और अन्य परिजनों के बारे में पूछा। इसी तरह एक अन्य 45 वर्षीय व्यक्ति 12 दिन मलबे से जिंदा निकला है। इतने लंबे समय तक मलबे में दबे रहने के बावजूद और खतरनाक ठंड के बावजूद लोगों के जिंदा निकलने को लोग चमत्कार मान रहे हैं। 

विज्ञापन


सीरिया की दक्षिणी सीमा पर स्थित हाते प्रांत में ही मुस्तफा अवकी नामक व्यक्ति को मलबे से 11 दिन बाद सुरक्षित बचाया गया। मुस्तफा को जब मलबे से बाहर निकाला गया तो उसने सबसे पहले पूछा कि 'मां कैसी है?' इसके बाद मुस्तफा की उसके परिजनों से बात कराई गई। जिसके बाद मुस्तफा फूट-फूटकर रोया। इस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे लोग भी भावुक हो गए। 
विज्ञापन


वहीं 12 दिन बाद जिंदा बचाए गए व्यक्ति के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि राहत और बचावकर्मी व्यक्ति को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं। व्यक्ति को स्ट्रेचर से बांधा हुआ था और उसके ऊपर गोल्डन रंग का थर्मल जैकेट पड़ा हुआ है। व्यक्ति की पहचान हाकन यासिनोग्लु के रूप में हुई है। मलबे से निकालने के बाद हाकन यासिनोग्लु को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि गुरुवार देर रात को भी तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। इनमें एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है। तुर्किये के उपराष्ट्रपति फुआत ओक्ते ने शुक्रवार को बताया कि अब 200 से भी कम जगहों पर राहत कार्य चल रहे हैं। कुछ लोग अभी भी जिंदा मिल रहे हैं लेकिन इनकी संख्या गिनी चुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भूकंप के चलते तुर्किये के 11 प्रांत प्रभावित हुए। अधिकारियों ने बताया कि तुर्किये के अदाना, किलिस और सानलिउरफा प्रांतों में राहत और बचाव कार्य पूरे हो चुके हैं। भूकंप के चलते अभी तक 41 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। लाखों लोगों के छत छिन गई है और इस कड़कड़ाती ठंड में उन्हें शरणार्थी शिविरों में दिन गुजारने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed