{"_id":"5f9f28602e5b0a45f41badd6","slug":"turkey-earthquake-70-year-old-man-pulled-out-of-debris-46-people-dead-in-turkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की: मलबे से जिंदा निकाला गया 70 वर्षीय व्यक्ति, 46 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की: मलबे से जिंदा निकाला गया 70 वर्षीय व्यक्ति, 46 लोगों की मौत
Mon, 02 Nov 2020 02:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इजमिर
एजेंसी, इजमिर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
तुर्की भूकंप
तुर्की और यूनान में आए जबरदस्त भूकंप के करीब 34 घंटे बाद रविवार को पश्चिमी तुर्की की एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय व्यक्ति को बचाव कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भूकंप से हुई तबाही में 46 लोगों की जान गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि इजमिर शहर में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46 तक पहुंच गई है जोकि इस देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। शुक्रवार को आए भूकंप से यूनान में दो किशोरों की मौत हुई है।
विज्ञापन