फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey cancelled pakistan pm shehbaz sharif visit said busy in earthquake rescue relief operation

Turkey: तुर्किये ने रद्द की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यात्रा, भूकंप से हुई तबाही को बताया वजह

Wed, 08 Feb 2023 11:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 Feb 2023 11:27 AM IST
सार

तुर्किये के साथ सहानुभूति दिखाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो तुर्किये जाने वाले थे। 

विज्ञापन
turkey cancelled pakistan pm shehbaz sharif visit said busy in earthquake rescue relief operation
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

विस्तार

विनाशकारी भूकंप से हुई भारी तबाही से निपटने में जुटे तुर्किये ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तुर्किये यात्रा को रद्द कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को तुर्किये का दौरा करने वाले थे लेकिन तुर्किये की सरकार ने अभी राहत और बचाव कार्यों में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का दौरा रद्द कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


तुर्किये के साथ सहानुभूति दिखाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो तुर्किये जाने वाले थे। पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को तुर्किये का दौरा करेंगे। इसके चलते गुरुवार को पाकिस्तान में होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग भी रद्द कर दी गई और सभी पार्टियों के साथ चर्चा के बाद बैठक की नई तारीख का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि ऐसे समय जब पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, तब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश दौरे को लेकर आलोचना भी हो रही थी। पाकिस्तानी आर्मी की मीडिया विंग आईएसपीआर ने बताया कि पाकिस्तान की सरकार ने तुर्किये को मेडिकल सप्लाई, मेडिकल स्कवॉड, सर्च और रेस्क्यू टीमें भी भेजी हैं। इसके अलावा एक पैसेंजर प्लेन भी तुर्किये भेजा गया है ताकि भूकंप प्रभावितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये और सीरिया में सोमवार आए भूकंप के झटकों से हुए विनाश से अब तक आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों देशों में हजारों इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है और दुनिया के कई देशों ने इस मुश्किल वक्त में तुर्किये की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने भी एनडीआरएफ की दो टीमें और जरूरी मेडिकल सप्लाई और अन्य सामान तुर्किये भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed