{"_id":"645afb3dc0763b10e102de06","slug":"tunisia-three-killed-in-shooting-near-djerba-synagogue-news-in-hindi-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tunisia: ट्यूनीशिया में यहूदी धार्मिक स्थल के पास गोलीबारी में चार की मौत, 10 से अधिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tunisia: ट्यूनीशिया में यहूदी धार्मिक स्थल के पास गोलीबारी में चार की मौत, 10 से अधिक घायल
Wed, 10 May 2023 07:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ट्यूनिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ट्यूनिस
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 07:32 AM IST
सार
ट्यूनीशियाई आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि नौसेना के एक जवान ने मंगलवार को एक सहयोगी और दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने वार्षिक यहूदी तीर्थयात्रा के दौरान जेरबा के एक धार्मिक स्थल तक पहुंचने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
यहूदी धर्मिक स्थल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्यूनीशिया के जेरबा में एक यहूदी धर्मिक स्थल के पास हुई गोलीबारी में एक सुरक्षा गार्ड समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यरुशलम पोस्ट ने यह जानकारी दी।
ट्यूनीशियाई आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि नौसेना के एक जवान ने मंगलवार को एक सहयोगी और दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने वार्षिक यहूदी तीर्थयात्रा के दौरान जेरबा के एक धार्मिक स्थल तक पहुंचने की कोशिश की थी। हमलावर को सुरक्षा गार्डों ने मार गिराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मारे गए नागरिक फ्रांसीसी और ट्यूनीशियाई थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए नागरिक तीर्थयात्री थे। गृह मंत्रालय ने कहा कि घायलों में छह सुरक्षा एजेंट और चार नागरिक शामिल हैं।
सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थल को किया गया बंद
मंत्रालय ने कहा कि धार्मिक स्थल को बंद कर दिया गया था और जो लोग अंदर थे उन्हें सुरक्षित रखा गया। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। जेरबा ट्यूनीशिया का मुख्य यहूदी समुदाय का धार्मिक स्थल है।
विज्ञापन
20 लोगों की हो गई थी मौत
2002 में जेरबा में तीर्थयात्रा के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक ट्रक बम विस्फोट में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। अल कायदा ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमले में मारे गए लोग जर्मन, फ्रांसीसी और ट्यूनीशियाई थे।
धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर मारा गया आरोपी
मंत्रालय ने कहा कि आरोपी ने धार्मिक स्थल पर पहुंचकर वहां तैनात सुरक्षा इकाइयों पर गोलियां चलाईं। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी प्रवेश द्वार पर पहुंचने से पहले ही मारा गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें गोलियों की आवाज के बीच दहशत में आए लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।