फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tulsi Gabbard welcomes PM Modi in america and says sorry for skipping howdy modi event in Houston

तुलसी गबार्ड ने पीएम का किया स्वागत, 'हाउडी मोदी' में शामिल न हो पाने पर मांगी माफी

Fri, 20 Sep 2019 08:46 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 20 Sep 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Gabbard welcomes PM Modi in america and says sorry for skipping howdy modi event in Houston
तुलसी गबार्ड (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमेरिका के दौरे के लिए रवाना होने वाले हैं। 22 सितंबर को वह भारतीय अमेरिकियो और हिंदू अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। इसे लेकर जहां लोग उत्साहित हैं वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तुलसी गबार्ड ने भी प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में स्वागत किया है और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल न हो पाने को लेकर माफी मांगी है। 38 साल की गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदू महिला हैं। 

विज्ञापन


गबार्ड ने गुरुवार को कहा, 'मैं खुश हूं कि हाउडी मोदी पूरे देश के भारतीय अमेरिकियों और हिंदू अमेरिकियों को साथ लेकर आ रहा है। जिसमें यूएस कांगेस के मेरे साथी भी शामिल हैं।' ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मोदी रविवार 22 सितंबर को लोगों को संबोधित करेंगे। जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप के अलावा अमेरिकी सरकार के उच्च अधिकारी, जिसमें गवर्नर, कांग्रेस के सदस्य और मेयर भी हिस्सा लेंगे। गबार्ड ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक है। यदि हमें राष्ट्रों, हमारे देशों और पूरे विश्व पर प्रभाव डालना है तो भारत और अमेरिका को जलवायु परिवर्तन, परमाणु युद्ध रोकने, परमाणु प्रसार रोकने और लोगों की आर्थिक भलाई में सुधार लाने जैसे विषयों पर साथ मिलकर काम करना चाहिए। '
विज्ञापन
विज्ञापन


गबार्ड ने इसे भारत और अमेरिका के लिए एक बेहतरीन मौका बताते हुए कहा कि इससे दो महान देशों के बीच एक मजबूत और स्थायी, साझा मूल्यों और उद्देश्यों पर आधारित साझेदारी होगी। उन्होंने कहा, 'आइए 21वीं सदी में साथ मिलकर काम करें।' वह चार बार सांसद रह चुकी हैं। वह कांग्रेस सदस्यों के उस समूह का हिस्सा थीं जिसने 2016 में प्रधानमंत्री मोदी का तब स्वागत किया था जब उन्होंने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। 


गबार्ड भारत और अमेरिका के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की वकालत करती रही हैं। उन्होंने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई दी थी। वह अमेरिका की पहली हिंदू महिला हैं जो राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली हैं। वह हिंदू अमेरिकियों के बीच काफी मशहूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed