फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TTP terrorists killed by security forces northwestern Pakistan

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में मार गिराए TTP के 13 आतंकवादी, हथियार-गोलीबारी का सामान बरामद

Wed, 25 Dec 2024 08:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने आज एक अभियान के दौरान टीटीपी के 13 आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। यह कार्रवाई उस हमले के बाद की गई, जिसमें 16 सैनिक मारे गए थे। 

विज्ञापन
TTP terrorists killed by security forces northwestern Pakistan
पाकिस्तान सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया आधारित अभियान के दौरान 13 आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हुए थे। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
सेना के मीडिया विभाग 'आईएसपीआर' की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने 24-25 दिसंबर को दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सारारोगा इलाके में टीटीपी के आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन


आईएसपीआर के मुताबिक, अभियान के दौरान भारी गोलीबारी में 13 आतंकवादी मारे गए। सेना ने आतंकवादियों से भारी मात्रा में हथियार और गोलीबारी का सामान बरामद किया। बयान में कहा गया, यह अभियान शनिवार को उस हमले के बाद शुरू किया गया, जिसमें आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान के मकीन इलाके में एक चेक पोस्ट को निशाना बनाया था। इस हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed