Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में 6.9 तीव्रता का भूकंप; पहले सुनामी की चेतावनी जारी हुई, फिर वापस ली गई
म्यांमार और बैंकॉक में विनाशकारी भूकंप के बाद अब पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार देर रात धरती कांपी। हालांकि, अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद पापुआ न्यू गिनी में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इसे रद्द कर दिया गया। बताया गया कि शनिवार की सुबह स्थानीय समयानुसार प्रशांत द्वीप राष्ट्र में भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में न्यू ब्रिटेन द्वीप पर किम्बे शहर से 194 किलोमीटर (120 मील) पूर्व में था।
यह भी पढ़ें- Top News: दिल्ली में गरीबों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, PM मोदी का श्रीलंका दौरा; दुनिया पर मंदी का साया
सोलोमन द्वीप के लिए भी अलर्ट जारी
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के तुरंत बाद अलर्ट जारी किया। इसके बाद इस अलर्ट को वापस ले लिया गया। अलर्ट में पापुआ न्यू गिनी तटरेखा के कुछ हिस्सों में 1 से 3 मीटर की लहरों की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा पास के सोलोमन द्वीप के लिए 0.3 मीटर की छोटी लहरों के बारे में जारी की गई चेतावनी को भी वापस ले लिया गया।
द्वीप पर 5,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं
न्यू ब्रिटेन द्वीप पर 5,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि देश में सुनामी का कोई खतरा नहीं है, जो पापुआ न्यू गिनी का सबसे करीबी पड़ोसी है। न्यूजीलैंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। पापुआ न्यू गिनी प्रशांत महासागर रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां अधिकांश भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि होती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.