{"_id":"5eefbe83fb6f116660544142","slug":"trump-will-soon-announce-new-restrictions-in-h1b-h2b-l1-and-j1-visas-difficulties-will-increase-for-indian-professionals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप सरकार जल्द करेगी वीजा में नए प्रतिबंधों की घोषणा, भारतीय पेशेवरों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप सरकार जल्द करेगी वीजा में नए प्रतिबंधों की घोषणा, भारतीय पेशेवरों की बढ़ेंगी मुश्किलें
Mon, 22 Jun 2020 01:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही वीजा प्रतिबंधों की घोषणा कर सकते हैं। इससे भारतीय पेशेवरों की मुश्किलें बढ़ना तय है। ट्रंप ने शनिवार को फॉक्स न्यूज चैनल से साक्षात्कार में कहा, हम अमेरिका में नौकरी के लिए आने वाले विदेशियों को रोकने और कोरोना महामारी के नौकरी से लिए जूझ रहे अमेरिकियों को बचाने के लिए अगले एक या दो दिन में वीजा को लेकर नए प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि इन प्रतिबंधों में कुछ छूट भी दी जाएंगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इस बीच, व्हाइट हाउस ने भी ट्वीट कर एच1बी, एच2बी, एल1 और जे1 वीजा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। ट्रंप ने कहा, बड़े व्यवसायों में काम करने विदेश से आने वाले पेशेवरों की जरूरत है और यह लोग लंबे समय से बड़ी संख्या में आते रहे हैं। इन पर ज्यादा रोक नहीं लगाई गई थी, लेकिन अब हम कुछ नए प्रतिबंध लगाकर इन्हें आने से काफी हद तक रोक सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रमुख अमेरिकी कंपनियों विशेषकर आईटी कंपनियों ने ट्रंप से अनुरोध किया है कि विदेशी पेशेवरों पर रोक लगाने के फैसले पर विचार करें क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो सकता है। इससे पहले, ट्रंप ने अप्रैल में कुछ विदेशियों के अमेरिका में रहने पर अस्थायी तौर पर रोक लगाने का आदेश दिया था। उन्होंने मार्च में स्वास्थ्य संबंधी नियमों में भी बदलाव किया था, ताकि सीमा पर हिरासत में लिए गए प्रवासियों को अमेरिका में शरण न मिल सके।
विज्ञापन