फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump will raise Hong Kong issue in from of Xi Jinping during G 20 summit

जी-20 सम्मेलन में शी जिनपिंग के सामने ट्रंप उठाएंगे हांगकांग का मुद्दा: माइक पोम्पियो

Mon, 17 Jun 2019 03:53 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 17 Jun 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Trump will raise Hong Kong issue in from of Xi Jinping during G 20 summit
माइक पोम्पियो - फोटो : File Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हांगकांग में हो रहे भारी विरोध प्रदर्शन को लेकर अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से जी-20 सम्मेलन में चर्चा करेंगे। इस बात की जानकारी रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दी है।


loader

पोम्पियो ने अमेरिकी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है, "मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रपति (चीन के राष्ट्रपति) शी जिनपिंग को आने वाले हफ्तों में जी-20 सम्मेलन में देखने का मौका मिलेगा। मुझे यकीन है कि यह उन मुद्दों में से होगा जिसपर वो चर्चा करेंगे।

हम देख रहे हैं कि हांगकांग में क्या चल रहा है। हांगकांग के लोग उन चीजों के बारे में बोल रहे हैं, जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।"

इससे पहले बीते हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि विवादास्पद प्रत्यर्पण कानून का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे लोग अब कानून की निंदा करना बंद करेंगे, जिसे अब निलंबित कर दिया गया है और चीन के साथ "काम करेंगे"।

यह भी पढ़ें- हांगकांग में प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

पोम्पेओ ने जोर देकर कहा, "राष्ट्रपति हमेशा मानव अधिकारों के एक मजबूत रक्षक रहे हैं और व्यापार विवाद के कारण ट्रंप का चीनी सामान पर आयात शुल्क लगाना उनके बीजिंग से मुकाबला करने की तत्परता दिखाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "रिपब्लिकन, डेमोक्रेट राष्ट्रपतियों के तहत एक लंबे समय के लिए, हमने चीन को व्यापार और अन्य तरीकों से हमारा लाभ उठाने की अनुमति दी। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इसका उल्टा किया है।" बता दें इस साल जी-20 सम्मेलन जापान के ओसाका में 28-29 जून तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed