US Elections: आर्थिक मोर्चे पर कमला हैरिस को घेरने की तैयारी में ट्रंप, प्रचार में शामिल किए पुराने चेहरे
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में पांच पुराने चेहरों को सलाहकार बनाया है। इसमें ट्रंप के 2016 के चुनाव में प्रबंधक रहीं कोरी लेवांडोव्स्की भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। अब रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को अर्थव्यवस्था और मुद्रा स्फीति के मुद्दे पर घेरने की तैयारी की है। इस बार प्रेस कॉफ्रेंस में वह इसे लेकर हैरिस पर निशाना साधेंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में कुछ पुराने चेहरों को शामिल किया है।
चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप लगातार कमला हैरिस पर हमलावर हो रहे हैं। जुबानी जंग में पिछली बार उन्होंने कमला हैरिस पर प्रचार अभियान में एआई का उपयोग करके झूठी भीड़ दिखाने का आरोप लगाया था। इस बार उन्होंने अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाने की रणनीति बनाई है। वहीं कमला हैरिस का कहना है कि वह इस महीने के अंत में सारे जवाब देंगीं।
वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में पांच पुराने चेहरों को सलाहकार बनाया है। इसमें ट्रंप के 2016 के चुनाव में प्रबंधक रहीं कोरी लेवांडोव्स्की भी शामिल हैं। लेवांडोव्स्की ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि "ट्रम्प को ट्रम्प बनने दो!" ट्रंप की सह-अभियान प्रबंधक क्रिस लैसिविता और सूजी विल्स ने बताया कि अभियान में कोरी लेवांडोव्स्की के अलावा टेलर बुडोविच, एलेक्स फिफर, एलेक्स ब्रुसेविट्ज़ और टिम मुर्टो को भी सलाहकार बनाया गया है। इन सबको ट्रंप के पिछले चुनावों का अनुभव है।
बुडोविच हाल ही में एमएजीए इंक के कार्यकारी निदेशक थे। जो ट्रंप के समर्थक हैं। फिफर संचार निदेशक रहे हैं। ब्रुसेविट्ज़ ट्रंप समर्थक राजनीतिक सलाहकार हैं जो अपनी सोशल मीडिया की समझ के लिए जाने जाते हैं। मुर्टो ट्रंप की असफल 2020 के चुनाव में संचार निदेशक थे। चुनाव अभियान में नए सलाहकारों की नियुक्ति को लेकर कहा गया है कि जैसे-जैसे चुनाव अंतिम समय तक पहुंच रहा है। वैसे-वैसे लोगों की आवश्यकता बढ़ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.