फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump to meet Netanyahu in Florida on Thursday

US: कल फ्लोरिडा में नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे ट्रंप, कहा- इस्राइली PM का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं

Wed, 24 Jul 2024 01:50 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Jul 2024 01:50 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह गुरुवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Trump to meet Netanyahu in Florida on Thursday
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका दौरे पर गए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कल यानी गुरुवार को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात फ्लोरिडा में ट्रंप के निवास मार-ए-लागो पर होगी। 

विज्ञापन


 ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गुरुवार (25 जुलाई) को मैं फ्लोरिडा के पाम बीच पर मार-ए-लागो में नेतन्याहू का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन


नेतन्याहू अमेरिकी दौरे पर हैं और वाशिंगटन में हैं । बुधवार को वह चौथी बार अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, ऐसा करने वाले एक एकमात्र विदेशी नेता होंगे। इसके अलावा गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमरेका का सहयोगी बना रहेगा इस्राइल’ 
अमेरिका दौरे पर जाने से पहले इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इस्राइल हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका का सहयोगी बना रहेगा। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की परवाह किए बिना हम अमेरिका के साथ अपने गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध हैं।  


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तारीफ करते हुए नेतन्याहू ने कहा, "यह युद्ध में इस्राइल, सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक सेवा में अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान किए गए कार्यों के लिए बाइडन को धन्यवाद देने का अवसर होगा।  

'अमेरिकी लोग किसी को भी राष्ट्रपति चुनें, इस्राइल मजबूत सहयोगी रहेगा'
नेतन्याहू ने कहा कि मैं दोनों पक्षों के अपने दोस्तों को बताऊंगा कि चाहे अमेरिकी लोग अपने अगले राष्ट्रपति के रूप में किसे भी चुनें, इस्राइल  मध्य पूर्व में अमेरिका का अपरिहार्य और मजबूत सहयोगी बना रहेगा।

इस्राइल में आतंकी संगठन घोषित की गई संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी
फलिस्तीनियों के लिए राहत प्रदान करने वाले प्रमुख संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए विधेयक को इस्राइली संसद ने सोमवार को प्रारंभिक मंजूरी दे दी। यह इस्राइल की ओर से निकाय के साथ संबंध तोड़ने का प्रस्ताव है। 


संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) फलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। यूएनआरडब्ल्यूए गाजा, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, लेबनान और सीरिया में लाखों फलिस्तीनियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सहायता प्रदान करती है। इस पर इस्राइली नेताओं ने गाजा में हमास के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया है। इसकी खिलाफत में किया गया मतदान एजेंसी के खिलाफ दबाव बनाने का इस्राइल का नवीनतम कदम माना जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed