{"_id":"6a15da54937f20b0150ff802","slug":"trump-to-convene-rare-cabinet-meeting-at-camp-david-as-us-strikes-trigger-fresh-iran-friction-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रशासन की अहम बैठक: ईरान के साथ अगले रणनीतिक कदमों पर होगी चर्चा; पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप प्रशासन की अहम बैठक: ईरान के साथ अगले रणनीतिक कदमों पर होगी चर्चा; पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार
Tue, 26 May 2026 11:07 PM IST
निर्मल कांत
एएनआई, वॉशिंगटन।
एएनआई, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 26 May 2026 11:07 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैंप डेविड में एक उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें ईरान से बातचीत और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक में सभी कैबिनेट सदस्य शामिल होंगे और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को कैंप डेविड में एक अहम बैठक बुलाने जा रहे हैं। इस बैठक में ईरान के साथ जारी वार्ता को लेकर ट्रंप प्रशासन के अगले कदमों पर चर्चा की जाएगी। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
बैठक अहम क्यों है?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस उच्च स्तरीय बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद से इस्तीफा दे चुकीं तुलसी गबार्ड भी हिस्सा लेंगी। ईरान के साथ जटिल कूटनीतिक स्थिति के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अस्थायी युद्ध विराम कमजोर पड़ता दिख रहा है और अमेरिकी प्रशासन आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है। कैंप डेविड को आमतौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा और बड़े कूटनीतिक फैसलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
वाशिंगटन डीसी से कभी बातचीत की उम्मीद तो कभी सख्त रुख अपनाने के संकेत मिले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है और कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि, ईरान के नेताओं ने इस दावे को खारिज किया। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच अब भी कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। किसी अंतिम समझौते की स्थिति अभी नहीं है।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन सार्वजनिक रूप से बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जता रहा है, लेकिन साथ ही सैन्य तैयारी भी है। ट्रंप कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि अगर बातचीत विफल हुई तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला है।
ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और नौकाओं पर हमले
इस बीच, सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के साथ जारी युद्ध विराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और नौकाओं पर 'आत्मरक्षा में हमले' किए। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी हमलों से भड़का ईरान: गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी, बोला- किसी भी हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब
सेंटकॉम ने क्या कहा?
सेंटकॉम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिंस ने सीएनएन से कहा, अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में अपनी सेना को खतरे से बचाने के लिए आत्मरक्षा में कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि निशाने पर मिसाइल लॉन्च साइट्स और वे ईरानी नौकाएं थीं जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि सेंटकॉम युद्ध विराम के दौरान संयम बरतते हुए अपनी सेना की सुरक्षा जारी रखे हुए है। यह ताजा घटनाक्रम दिखाता है कि बातचीत जारी रहने के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव और अस्थिरता बनी हुई है। युद्ध विराम के दौरान पहले भी अमेरिकी और ईरानी बलों के बीच गोलीबारी हो चुकी है।