फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump tariffs will a major impact on Russia NATO chief Mark Rutte says Modi and Putin are discussing strategy

Mark Rutte: ट्रंप के टैरिफ से रूस पर बड़ा असर? नाटो प्रमुख बोले- मोदी और पुतिन रणनीति पर कर रहे बातचीत

Fri, 26 Sep 2025 03:05 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 03:05 PM IST
सार

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीद पर 50% टैरिफ का रूस पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन संकट को लेकर उनकी रणनीति समझने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trump tariffs will a major impact on Russia NATO chief Mark Rutte says Modi and Putin are discussing strategy
नाटो के महासचिव मार्क रूटे - फोटो : एक्स@SecGenNATO

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते में तनाव का माहौल है। इसी बीच नाटो के महासचिव मार्क रूटे का एक बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीदने पर लगाए गए टैरिफ का रूस पर बड़ा असर पड़ रहा है। रूटे ने कहा कि इस टैरिफ के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन संकट को लेकर उनकी रणनीति समझने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

'दिल्ली और मॉस्को के बीच हो रही बातचीत'
इस दौरान रूटे ने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ रूस को सीधा और तुरंत प्रभावित कर रहे है। इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी मॉस्को में बैठे पुतिन से बातचीत कर उनकी रणनीति समझने का प्रयास कर रहे हैं। रूटे ने दावा किया कि पीएम मोदी उनसे पूछ रहे हैं कि मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन कृपया अपनी रणनीति समझाएं क्योंकि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Philippines: द्वीपों पर फिर टकराया शक्तिशाली तूफान, चार की मौत; सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लाखों लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने भारत पर लगाया टैरिफ
बता दें कि अमेरिका ने सितंबर में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था और रूसी तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25% दंडात्मक शुल्क भी लगाया। मामले में ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन पर रूस के हमलों को बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद भारत ने ट्रंप के इस कदम की आलोचना की। तब से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि इस तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास जारी है। 


पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से की बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में फोन पर बातचीत की थी जिसमें मोदी ने यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान करने का समर्थन जताया। इसी बीच जारी ट्रंप ने नाटो देशों से चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदना बंद करने की अपील की है ताकि यूक्रेन युद्ध को खत्म किया जा सके।

ये भी पढ़ें:- India-EU FTA: पीयूष गोयल और जयशंकर से मिले इतालवी डिप्टी पीएम; भारत-यूरोपीय संघ के बीच FTA का किया समर्थन

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता
गौरतलब है कि टैरिफ के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता भी चल रही है। वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल की टीम ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत की है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा जारी है।प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के साथ बातचीत की उम्मीद जताई और कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी की अपार संभावनाएं हैं। दोनों देश मिलकर अपने लोगों के लिए उज्जवल भविष्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed