फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Another tropical storm hits the Philippines, causing 4 deaths and new evacuations

Philippines: द्वीपों पर फिर टकराया शक्तिशाली तूफान, चार की मौत; सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लाखों लोग

Fri, 26 Sep 2025 02:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Sep 2025 02:17 PM IST
सार

Philippines: फिलीपींस में एक और उष्णकटिबंधीय तूफान 'बुआलोई' ने दस्तक दी, जिससे अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 4.33 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान ने बिजली गुल कर दी, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी, जबकि पहले आए तूफान 'रगासा' से 25 लोगों की जान गई थी।
सरकारी एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
Another tropical storm hits the Philippines, causing 4 deaths and new evacuations
आंधी - तूफान - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

फिलीपींस के द्वीपों पर एक और उष्णकटिबंधीय तूफान आफत बनकर आया। इसमें चार लोगों की जान चली गई और 4,33,000 से अधिक लोगों को बाढ़ और भूस्खलन संभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
तूफान बुआलोई, जो कि ताज़ा वायुचक्रों में से एक है, पूर्वी सामर प्रांत के सान पोलिकार्पो कस्बे में लगभग 110 किमी/घंटा की हवाओं के साथ पहुंचा। इसने बिजली काट दी, बाढ़ मचाई और दो छोटे भूस्खलन की घटना भी हुई। तूफान 'बुआलोई' रात में फिलीपींस में टकराने के बाद अब कमजोर हो चुका है। यह प्रशांत महासागर से लगातार आ रहे तूफानों में से सबसे ताजा तूफान है, जिसने एशिया को भी प्रभावित किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कलकत्ता हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को मिली जमानत, दुर्गा पूजा से पहले जेल से होंगे रिहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तूफान रगासा आया था। यह पिछले कई वर्षों में सबसे शक्तिशाली तूफान था। इसने उत्तरी फिलीपींस और ताइवान में 25 लोगों की जान ली। अधिकांश मौतें बाढ़ के कारण हुईं। इसके बाद यह तूफा चीन से टकराया और फिर वियतनाम के ऊपर जाकर धीर-धीरे खत्म हो गया। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी। 


मस्बाते प्रांत में चार लोगों की मौत हुई। इनमें एक की पेड़ गिरने से, एक की दीवार ध्वस्त होने से, एक की मलबे के गिरने से हुई। जबकि एक व्यक्ति पर बिजली गिरी। बचाव अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश सड़कों पर फंसे लोगों के लिए भोजन और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो गया है। 

ये भी पढ़ें:  'DMK सरकार की योजनाओं को खत्म करने की सोच भी नहीं सकते विपक्षी, विरोध करेगी जनता', उदयनिधि का बयान

नागरिक रक्षा कार्यालय के बर्नार्डो राफेलिटो अलेजांद्रो चतुर्थ ने पत्रकारों को बताया कि तूफान के आते ही 4,33,000 से अधिक लोगों को सरकार संचालित आपदा आश्रयों में भेजा गया। अलबाय प्रांत में मयॉन ज्वालामुखी के पास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई, क्योंकि भारी बारिश के कारण ज्वालामुखीय कीचड़ बहने (मडफ्लो) की आशंका थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed