{"_id":"69bbe2cd649717e7e50565ef","slug":"trump-takaichi-summit-white-house-lunch-cancelled-extended-talks-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-Japan Summit: व्हाइट हाउस में ट्रंप और ताकाइची ने क्यों रद्द किया वर्किंग लंच? जानिए वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-Japan Summit: व्हाइट हाउस में ट्रंप और ताकाइची ने क्यों रद्द किया वर्किंग लंच? जानिए वजह
Thu, 19 Mar 2026 05:19 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:19 PM IST
सार
जापान कीसमाचार एजेंसी 'जीजी प्रेस' ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि लंच को केवल इसलिए रद्द किया गया ताकि दोनों नेता बिना किसी बाधा के अपनी चर्चा को और विस्तार दे सकें।
विज्ञापन
जापान की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री साने ताकाइची
- फोटो : @सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
US-Japan Summit: अमेरिका और जापान के रिश्तों में आज एक बेहद अहम और दिलचस्प मोड़ देखने को मिला है। दरअसल, व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच चल रही शिखर वार्ता इतनी लंबी खिंच गई कि दोनों नेताओं के बीच पूर्व निर्धारित 'वर्किंग लंच' को आनन-फानन में रद्द करना पड़ा।
जापान कीसमाचार एजेंसी 'जीजी प्रेस' ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि लंच को केवल इसलिए रद्द किया गया ताकि दोनों नेता बिना किसी बाधा के अपनी चर्चा को और विस्तार दे सकें। आमतौर पर तयशुदा कार्यक्रमों में बदलाव तभी होता है जब बातचीत किसी बेहद गंभीर मुद्दे पर अटकी हो या फिर दोनों नेता किसी बड़े समझौते की अंतिम रूपरेखा तैयार कर रहे हों।
क्या है इस लंबी बातचीत के मायने?
प्रधानमंत्री साने ताकाइची की यह वाशिंगटन यात्रा कई मायनों में खास है। जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में ट्रंप के साथ उनकी यह पहली सीधी और लंबी मुलाकात है। सूत्रों का कहना है कि जहां ट्रंप प्रशासन जापान पर रक्षा खर्च बढ़ाने और व्यापार घाटे को कम करने का दबाव बना रहा है, वहीं ताकाइची भी चीन और उत्तर कोरिया की बढ़ती चुनौतियों के बीच अमेरिका से ठोस सुरक्षा गारंटी चाहती हैं।
विज्ञापन
चर्चा की मेज पर केवल द्विपक्षीय मुद्दे ही नहीं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक गलियारों के नए समीकरण भी शामिल हैं। लंच का समय बातचीत में झोंक देना यह स्पष्ट करता है कि दोनों नेता केवल औपचारिकताएं निभाने नहीं, बल्कि ठोस नतीजों पर पहुंचने के लिए बैठे हैं।
यह भी पढ़ें: 'इस्राइल नहीं करेगा गैस फील्ड पर हमला': क्यों बैकफुट पर ट्रंप, कतर पर ईरान की कार्रवाई का दुनिया पर क्या असर?
शाम के डिनर पर सबकी नजर
हालांकि लंच रद्द हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इससे मुलाकातों के क्रम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। दोनों नेताओं के बीच आज शाम को एक औपचारिक डिनर भी आयोजित होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि तब तक कई अहम घोषणाएं सामने आ सकती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन