फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump see thirst for his gold card visa idea with USD 5 million potential path to US citizenship News In Hindi

US: गोल्ड कार्ड वीजा से मिलने वाली रकम से कर्ज निपटाने की योजना में ट्रंप; पहली कैबिनेट बैठक में कही बड़ी बात

Thu, 27 Feb 2025 04:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 04:31 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि अगर 1 मिलियन गोल्ड कार्ड बेचे जाते हैं, तो यह 5 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न कर सकता है, जिसे देश के कर्ज को कम करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे कंपनियां नए कर्मचारियों के लिए वीज़ा प्राप्त कर सकती हैं, जिससे अमेरिका को राहत मिल सकता है। 

विज्ञापन
Trump see thirst for his gold card visa idea with USD 5 million potential path to US citizenship News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट बैठक में गोल्ड कार्ड वीजा बेचना शुरू करने की बात की। देखा जाए तो ट्रंप का ये सुझाव अमेरिका पर से भारी कर्ज को चुकाने का एक बड़े कदम के तौर पर साबित हो सकता है। हालां कि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि संघीय खजाने के लिए उत्पन्न नए राजस्व का इस्तेमाल देश के कर्ज का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप शुरू करेंगे गोल्ड कार्ड वीजा
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वह गोल्ड कार्ड वीज़ा बेचना शुरू करेंगे, जिसका मूल्य 5 मिलियन डॉलर होगा। इसके जरिए निवेशकों को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने का एक नया रास्ता मिलेगा। यह पहल 35 साल पुराने EB-5 वीज़ा कार्यक्रम की जगह लेगी, जो निवेशकों को अमेरिकी वीज़ा प्रदान करता है यदि वे किसी कंपनी में निवेश करके 10 लोगों को रोजगार देते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका का कर्ज चुकाएंगे ट्रंप
दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने कहा कि अगर 1 मिलियन गोल्ड कार्ड बेचे जाते हैं, तो यह 5 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न कर सकता है, जिसे देश के कर्ज को कम करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे कंपनियां नए कर्मचारियों के लिए वीज़ा प्राप्त कर सकती हैं, और इस पहल से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अमीर लोग और सफल व्यवसायी अमेरिका में निवेश करेंगे और रोजगार सृजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन कार्ड से सख्त नियम गोल्ड कार्ड में
हालांकि ट्रंप ने तो ये भी कहा कि गोल्ड कार्ड कार्यक्रम, जो ग्रीन कार्ड जैसा काम करेगा, निवेशकों के लिए ज्यादा कड़े नियमों के साथ आएगा ताकि धोखाधड़ी और अन्य गलत कामों से बचा जा सके। इसमें नागरिकता का रास्ता भी शामिल होगा, जो EB-5 कार्यक्रम से अलग है। उन्होंने यह सुझाव दिया कि यह कार्यक्रम चीन और ईरान के नागरिकों के लिए कुछ प्रतिबंधों के साथ हो सकता है, लेकिन इसे देशों के हिसाब से सीमित नहीं किया जाएगा।

हॉवर्ड लुटनिक ने दी प्रतिक्रिया
इस नई पहल के बारे में वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि यह कार्यक्रम EB-5 वीज़ा कार्यक्रम से बेहतर होगा, जो अब तक सही तरीके से लागू नहीं किया गया था। ट्रम्प ने कहा कि गोल्ड कार्ड के लिए योग्य लोगों की जांच एक प्रक्रिया से गुजरनी होगी, और यह कार्यक्रम अमेरिका में निवेश करने वाले धनी व्यक्तियों और टैलेंटेड लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed